राष्ट्रीय (11/12/2014) 
नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़
- आरोपी अक्सर करता था नाबालिग से छेड़छाड़ 
- किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था 

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में छात्रा से छेड़छाड़ का मामले सामने आया है। सरोजनी नगर पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लोकेश के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने माता - पिता के साथ पिलंजी गांव में रहती है। छात्रा के पिता स्थानीय बाजार में सब्जी विक्रेता हैं। पीड़िता पास के ही स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। लोकेश भी छात्रा के घर के बगल में रहता है और कपड़े की दुकान में काम करता है।लोकेश अक्सर माता पिता की अनुपस्थिति में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। मंगलवार को आरोपी ने फिर मासूम के साथ अश्लील हरकत की जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपने माता पिता को दी। परिजनों ने जानकारी के होने के बाद सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया है। लोकेश उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है।

कुमार रविन्द्र की रिपोर्ट
Copyright @ 2019.