राष्ट्रीय (11/12/2014) 
अवैध शराब सहित 3 गिरफ्तार
श्री अरूण देव सेवक आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4, डिबाई जनपद बुलन्दशहर को दिनांक 10.12.2014 को समय 16.45 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना डिबाई क्षेत्र के ग्राम दानगढ मे अवैध रूप से हरियाणा राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब बेची जा रही है। उक्त सूचना पर ग्राम दानगढ मे छापा मारकर हरियाणा राज्य की अवैध शराब बरामद की गयी तथा अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
फरार अभियुक्तः-
1- पिंका पुत्र रामपाल निवासी ग्राम दानगढ थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी-
1. 2640 पव्वे (55 पेटी) अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का।
अभियुक्त द्वारा जनता के स्वास्थ्य के साथ धोखाधडी कर उत्तर प्रदेश में हरियाणा राज्य की निर्मित शराब की तस्करी कर अवैध रूप से धन अर्जित करना। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मेें थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-528/2014 धारा 420 भादवि व धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान दिनांक 10.12.2014 को समय 08.00 बजे जंगल ग्राम मडोना जाफराबाद से अभियुक्त 1-कन्छिद पुत्र मनीराम जाटव, 2-राजकुमार पुत्र भूल्ले जाटव निवासीगण ग्राम मडोना जाफराबाद थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर के कब्जे से 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफतार किया गया। उक्त घटना के संबंध मे थाना बीबीनगर पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान दिनांक 10.12.2014 को समय 11.45 बजे भैंसरोली बम्बा से अभियुक्त 1-दयाराम पुत्र रामचरण निवासी निसुरखा थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर के कब्जे से 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफतार किया गया। उक्त घटना के संबंध मे थाना अगौता पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट 
9412429401

Copyright @ 2019.