राष्ट्रीय (09/12/2014) 
माँ की डांट वजह से की ख़ुदकुशी
 - पढ़ाई न करने पर परिजन लगते थे डांट
- माँ का डांटना लगा था नाबालिग को बुरा

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली स्थित अमन विहार इलाके मेें एक नाबालिग को अपनी मां की डांट का इतना बुरा लगा कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक (16) के रूप में हुई है। अमन विहार स्थित मकान न- सी/122 में किशन बिहारी पाठक अपने परिवार के साथ रहते हैं। उसना लड़का अभिषेक नांगलोई स्थित एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। बताया जाता है कि अभिषेक को पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगता था। इसलिए अक्सर उसे डांट सुननी पड़ती थी। मंगलवार को भी उसकी मां ने उसे पढ़ाई न करने पर डांट लगाई थी। इसके बाद उसकी मां ऊपर नहाने के लिए चली गई। करीब 11 बजे के जब वह नीचे आई तो देखा कि कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर अभिषेक ने अपनी जीवन लीली समाप्त कर ली है। यह देखते ही उन्हें कुछ समझ नहीं आई और आनन-फानन में उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रविन्द्र कुमार कि रिपोर्ट
Copyright @ 2019.