राष्ट्रीय (06/12/2014) 
लव:एन अनएक्सपेक्टेड माइरेकल पुस्तक का विमोचन

नई दिल्ली, शारीरिक एवं मानसिक रूप से अक्षम (विकलांग) व्यक्तियों के प्रति लोगों के दृष्टिकोण एवं व्यवहार में परिवर्तन लाने की दिशा में एक पुस्तक का विमोचन किया गया। 

नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश -1 स्थित होटल अफ्रिरीका एवेन्यू में युवा लेखिका तानिया (कुमारी सुषमा भड़ाना) द्वारा लिखित पुस्तक लव:एन अनएक्सपेक्टेड माइरेकल का विमोचन कमला नहेरू कालेज, दिल्ली के इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफैसर नरेश कुमार, जो कि स्वयं नेत्रहीन हैं, ने किया। विमोचन के उपरांत प्रोफैसर कुमार ने कहा कि समाज में मनुष्य एक दूसरे पर निर्भर है। अक्षम व्यक्तियों को उनकी अक्षमताओं के परिणामस्वरूप सामान्य व्यक्तियों पर अधिक निर्भर रहना पड़ता है। इन परिस्थियों में समाज में सामान्य व्यक्तियों को अक्षम व्यक्तियों के प्रति समता का दृष्टिकोण रखना होगा। प्यार और सह-अस्तित्व के तत्वों में अत्याधिक शक्ति होती है। अक्षम व्यक्तियों को सभी सामाजिक व्यवहारों में समता के लिए सामान्य व्यक्तियों से सदैव अपेक्षा रहेगी।

पुस्तक की लेखिका तानिया ने विमोचन के अवसर पर व्यक्त करते हुए कहा कि अक्षम व्यक्तियों के प्रति समाज के सामान्य व्यक्तिायों के दृष्टिकोणों व व्यवहारों में सकारात्मक परिवर्तनों की दिशा में उन्हें यह पुस्तक लिखकर संतोष हुआ है कि इस पुस्तक से सामान्य व्यक्तियों के व्यवहारों में परिवर्तन के लिए सहायता होगी। उन्हें इस पुस्तक की रचना में लगभग दो वर्ष का समय लगा। पुस्तक में एक अक्षम लडक़ी की कहानी है। जिसमे वह अक्षम लडक़ी सामान्य व्यक्तिों के असामान्य व्यवहार से अत्यधिक उपेक्षित है। पुस्तक में परिकल्पित किया गया है कि किस प्रकार से उन सामान्य व्यक्तियों के उस अक्षम लडक़ी के प्रति व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आया। उन्होंने बताया कि  शारीरिक रूप से अक्षम उनके दोनों छोटे भाईयों कि स्थितियों से  द्रवित होकर पुस्तक की रचना करने की प्ररेणा मिली। वे इस विषय को और अधिक विस्तार देना चाहती हैं।

उल्लेखनीय है कि युवा लेखिका तानिया मूलरूप से फरीदाबाद के लकडपुर गांव से है। वर्तमान में हरियाणा के फरीदाबाद में रहने वाली इस युवा लेखिका ने मोदी स्कूल (राजस्थान) से मैट्रिक तक शिक्षा ग्रहण की। कमला नहेरू कालेज, दिल्ली से स्नातक तक शिक्षा ग्रहण करने के उपरान्त युवा लेखिका तानिया ने इस पुस्तक रचना के दौरान सिविल परीक्षा की तैयारी भी की है। वर्तमान में वह अपनी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जारी रखे हुये है। पुस्तक विमोचन के दौरान उनकी दादी रिछपाली देवी , पिता श्री पूर्ण चंद भड़ाना, व उनकी सहपाठियों के अतिरिक्त वीर सिंह तंवर, विक्की भड़ाना, वेगराज नागर भी मौजूद थी। लेखिका के चाचा विक्रम सिंह भड़ाना ने विमोचन कार्यक्रम में आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

फोटो परिचय- नई  दिल्ली के ग्रेटर कैलाश -1 स्थित होटल अफ्रिरीका एवेन्यू में युवा लेखिका तानिया (कुमारी सुषमा भड़ाना) द्वारा लिखित पुस्तक लव:एन अनएक्सपेक्टेड माइरेकल का विमोचन कमला नहेरू कालेज, दिल्ली के इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफैसर नरेश कुमार।  

Copyright @ 2019.