राष्ट्रीय (06/12/2014) 
सड़क दुर्घटना में दूरदर्शन उप-निर्देशक की मौत
- एक कार ने मारी थी टक्कर
- कार ड्राइवर भी हुआ गंभीर रूप से घायल   
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक बेकाबू कार ने शनिवार सुबह दूरदर्शन के एक उप-निदेशक को टक्कर मार दी जिस वजह से उनकी मौत हो गयी। उप-निर्देशक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू कार नजदीक में खड़े एक पेड़ से टकरा गई जिसमें कार चालक भी गंभीर  रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर रूप से घायल हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उप-निदेशक को मृत घोषित कर दिया जबकि कार चालक की हालत नाजुक होने के चलते जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक अनुराग रहतोगी (50) अपने परिवार के साथ 25, विज्ञान विहार इलाके में रहते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं। वह दूरदर्शन में उप-निदेशक के पद पर कार्यरत्त थे जबकि उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे मॉर्निंग वॉक के बाद अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान सोमनाथ मार्ग पर पीछे से तेज रफ़्तार में आर्ई एक वैगनआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी, उन्हें जोरदार टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ में जा घुसी। कार से पेड़ से बहुत तेज रफ़्तार में टकराई जिससे कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। कार चालक की पहचान जनता फ्लैट, विवेक विहार निवासी मनीष टंडन (24) के रूप में हुई। मनीष की हालत नाजुक होने के चलते उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद से मनीष को होश नहीं आया है। पुलिस कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
Copyright @ 2019.