राष्ट्रीय (05/12/2014) 
डा. भीमराव अम्बेडकर की पुण्य तिथि पर भाजपा कार्यालय में स्मरण समारोह

संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्य तिथि के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय में शनिवार को एक स्मरण समारोह का आयोजन किया है जिसमें श्री अजय भाई जी भजन के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।  केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत, सांसद डा. उदित राज, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, महामंत्री संगठन श्री विजय शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रो. राजकुमार फुलवारिया, श्री रमेश बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता श्रृद्धासुमन अर्पित करेंगे।

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय की स्वीकृति से आज करोल बाग जिला अध्यक्ष श्री राजन तिवारी ने अपने पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की।  उपाध्यक्ष सर्वश्री सुरेश गुप्ता, सुनील कक्कड़, प्रदीप बरारा, अश्वनी साहनी, मालती वर्मा, छैल बिहारी महामंत्री आदेश गुप्ता, तेजराम फौर, कोषाध्यक्ष अशोक कपूर, मंत्री रितु शारदा, विजय शर्मा, चरण सिंह, सोना कुमारीबबीता भरीजा, इन्दू आनंद।

युवा मोर्चा अध्यक्ष-गुरमीत कोहली, महिला मोर्चा अध्यक्षा-सीमा अरोड़ा, किसान मोर्चा अध्यक्ष-संजय चैधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष-परिक्षित बागड़ी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष-सैफ रजा खान, असंगठित मोर्चा अध्यक्ष-तनवीर धामा एवं पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष-जुगनु जयंत को मनोनीत किया है। 

Copyright @ 2019.