राष्ट्रीय (05/12/2014) 
डीएसएसएसबी ने दिल्ली नगर निगम प्राइमरी शिक्षकों का रिजल्ट निकाला
आखिरकार छह साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली नगर निगम में प्राइमरी शिक्षक बनने की हजारों बेरोजगार कैंडिडेट्स की मुराद पूरी हो गई है। शुक्रवार को दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड डीएसएसएसबी ने पोस्ट कोड 70/9 का रिजल्ट की घोषणा कर दी। पहली सूची में कुल 2676 कैंडिडेट्स को सफल घोषित किया गया है। नव शिक्षक निर्माण संगठन और यूनिटी फॉर डवपलमेंट ने रिजल्ट निकलवाने के लिए उपराज्यपाल श्री नजीब जंग, दिल्ली के मुख्य सचिव डी एम सपौलिया तथा डीएसएसएसबी चैयरमेन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2009 में दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में प्राइमरी शिक्षकों के हजारों पदो के लिए भर्ती निकाली गई थी। लंबे इंतजार के बाद दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड डीएसएसएसबी ने पोस्ट कोड 70/9 के लिए 2 फरवरी 2014 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसके बाद से ही हजारों कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। पिछले कुछ महीने से बेरोजगार शिक्षक नव शिक्षक निर्माण संगठन की अगुवाई में रिजल्ट निकलवाने के लिए आंदोलनरत् थे। संगठन ने डीएसएसएसबी मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के अलावा आमरण अनशन भी किया था। 
यूनिटी फॉर डवपलमेंट के अध्यक्ष आनंद राणा ने उम्मीद जतायी है कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए संभावित अधिसूचना जारी होने से पहले दिल्ली नगर निगम चयनित प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से पूरा करेगा। अशोक गुलिया अध्यक्ष नव शिक्षक निर्माण संगठन ने दिल्ली के तीनों नगर निगम के महापौर तथा स्थायी समिति अध्यक्षों से आग्रह किया है कि चयनित शिक्षकों की नियुक्ति का कार्य तेज गति से किया जाये ताकि पिछले 6 साल के इंतजार पर कुछ मरहम लगाया जा सके।
Copyright @ 2019.