राष्ट्रीय (04/12/2014) 
केथल में सफाई कर्मचारी आते हैं लेट
जनता को बीमारियों से बचाने के लिये जिला प्रशासन द्वारा सफाई कर्मियों को रखा जाता है, परन्तु इन्हीं कर्मचारियों के कारण चलती जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण जनता ओर अधिक बीमार हो रही है।
उल्लेखनियां है कि शहर को सुन्दर, स्वस्थ बनाने के लिये सफाई कर्मचारियों को रखा हुआ है। ये सफाई कर्मचारी सुबह के समय सफाई के लिये आते है। ये सुबह के समय इतनी देरी से आते है कि उस समय सभी लोग अपने- अपने कार्य के लिये जाते है। जब मनुष्य अपने कार्य पर जाते है तो उनकों सफाई करते समय फैली धुल का सामना करना पड़ता है। कई लोगों को इस धुल से एलर्जी होती है, जिससे वह बीमार हो जाता है। इतना ही नही ये सफाई कर्मि सड़को को साफ करने के उपरांत इकट्टा हुये फुंस , जिसमें अधिकतर पोलिथीन के लिफाफे होते है, उनको आग के हवाले कर देते है। जिससे विषैला धुआ चारों ओर फैल जाता है। इस धुयेे जनता बहुत तंग हो जाती है। जिससे धीरे - धीरे लोगों में दमा आदि अनेक बीमारियां फैल रही है। कुछ समय पूर्व नगर पालिका द्वारा रात के समय सड़को की सफाई करने के लिये सफाई कर्मियों की डयुटी लगाई थी, ताकि जनता को बीमारियों के चलते आने वाली परेशानियों से बचाया जा सके, परन्तु कुछ समय के बाद ये सफाई कर्मि रात की बजाये पुन: दिन के समय ही सफाई करने लग गये। जिससे जनता के सामने पहले वाली गम्भीर समस्यां उत्पन हो गई है।

कैथल,   से राजकुमार अग्रवाल की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.