राष्ट्रीय (04/12/2014) 
प्रीत विहार में मिले शव की हुई शिनाख्त
- दोस्तों के साथ जन्मदिन बनाने गया था
- गुमशुदगी की शिकायत अकरने गए परिजनों को मिली उसकी मौत की खबर


नई दिल्ली। बुधवार को प्रीत विहार में मिले युवक की पहचान राजीव (23) के रूप में हुई है राजीव अपने घर से अपने जन्मदिन की पार्टी करने के लिये निकला था लेकिन अपने घर वापस नही पहुंचा। जब परिजन उसकी गुमशुदगी की शिकायत लिखवाने थाने पहुंचे तो पुलिस ने मोर्चरी में ले जाकर युवक के शव की पहचान कराई, परिजनों ने शव की पहचान राजीव के रूप में कर ली। जानकारी के अनुसार जन्मदिन पर दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए घर से निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को युवक का शव मंडावली रेलवे अंडरपास के अंदर पड़ा मिला। उसके मुंह और कान से ब्लड निकल रहा था। पुलिस युवक को हॉस्पिटल ले गई, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को मृतक युवक की पहचान राजीव (23) के रूप में हुई। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत अंडरपास से गिरने से हुई है। हादसे के समय वह शराब के नशे में था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजीव अपने परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहता था। वह प्राइवेट जॉब करता था। मंगलवार को उसका बर्थडे था। वह घर से दोस्तों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंचा।
Copyright @ 2019.