राष्ट्रीय (04/12/2014) 
प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग
- मौके पर पहुंची दमकल की 22 गाडिय़ां
- आग शार्ट-सर्किट की वजह से लगी
- आग में  किसी के हताहत होने की जानकारी नही है



नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके स्थित एक प्लास्टि के गोदाम में गुरुवार तड़के तीन बजे के आसपास अचानक आग लग जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 22 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद लगभग चार घंटे के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच से यह पता चला है कि आग शार्ट-सर्किट की वजह से लगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नांगलोई स्थित कमरूद्दीन नगर में कपिल कुमार का एक गोदाम है। उक्त गोदाम उन्होंने कबाडिय़ों को किराए पर दे रखा है। गोदाम में प्लास्टिक का कबाड़ा रखा हुआ था। पुलिस को गुरुवार तड़के तीन बजे सूचना मिली की प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई है। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की एक-एक कर 22 गाडिय़ों ने लगभग सुबह सात बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग में हुए नुकशान का अभी अंदाजा नही लग पाया है। 
Copyright @ 2019.