राष्ट्रीय (04/12/2014) 
नाले में पड़ा मिला शव
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली स्थित मंगोलपुरी थानाक्षेत्र में एक शव मिलने से इलाके में  सनसनी फैल गई। बाद में किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल के मोर्चरी में पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार शव दो-तीन दिन बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस को किसी ने फोन पर सूचना दिया कि मंगोलपुरी स्थित नाले के पास एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार शव किसी व्यक्ति का है, जिसकी उम्र करीब 35 है। बताया जाता है कि मृत व्यक्ति के शरीर और सिर में चोट के निशान मिले हैं। प्राम्भिक जांच में पुलिस इसे हत्या से जोड़कर देख रही है। पुलिस को मृत के पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान हो पाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Copyright @ 2019.