राष्ट्रीय (04/12/2014) 
वेश्यावृति से कराई दो नाबालिग मुक्त
- मानव तस्करी के जरिये लाया गया था दिल्ली में
- पुलिस कर रहीं है मामले की जांचनई दिल्ली। सीमापुरी इलाके से पुलिस ने दो किशोरियों को वेश्यावृति के धंधे से मुक्त कराया है। इन किशोरियों को मानव तस्करी के जरिए दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बेचा गया था। पुलिस ने इस रैकेट से एक आरोपी को गिरफ्तार  किया है। यह गिरोह दोनों नाबालिग लड़कियों से जबरन देहव्यापार करवा रहा था। पुलिस ने दोनों किशोरियों के परिवारों को उनकी बेटियों के मिलने की खबर दे दी है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ मानव तस्करी व जबरन वेश्यावृति समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान जावेद उर्फ टोनी (28) के रूप में हुई है। एक गुप्त सूचना के आधार पर सीमापुरी पुलिस ने ई-ब्लॉक स्थित एक मकान में छापामारी की। जहां पुलिस को दो किशोरियां मिलीं जिन्हें बंधक बनाकर रखा गया था और जबरन वेश्यावृति करवार्ई जा रही थी। दोनों किशोरियों की उम्र करीब 16 वर्ष है। इस छापेमारी के दौरान किशोरियां पुलिस को डरी और सहमी हालत में मिलीं। पुलिस ने दोनों किशोरियों को वहां से मुक्त कराया और वहां से जावेद को धर-दबोचा।  पूछताछ में एक किशोरी ने बताया कि उसे बिहार के किशनगंज इलाके से अक्टूबर में अगवा किया गया था वहीं दूसरी किशोरी को साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर इलाके से अगवा किया गया। अगवा करने के बाद दोनों किशोरियों को दिल्ली में बेच दिया गया जिसके बाद उनसे जबरन वेश्यावृति करार्ई जा रही थी। पुलिस पकड़े गए आरोपी जावेद से पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में सुराग जुटा रही है।
Copyright @ 2019.