राष्ट्रीय (03/12/2014) 
फैशन डिजाइनर रितु बेरी व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा के साथ अजमेरी गेट में गोयल ने चलाया स्वच्छता अभियान

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर: राज्य सभा सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष भाजपा दिल्ली विजय गोयल ने प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत आज प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रितु बेरी एवं महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा एवं जय प्रकाष, उपाध्यक्ष भाजपा दिल्ली, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष सुमन गुप्ता के साथ अजमेरी गेट चौक एवं आस-पास की मार्किट में स्वच्छता अभियान चलाया। आगामी दिनों में श्री गोयल द्वारा नामांकित 9 लोग भी इस स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। 

इस अवसर पर रितु बेरी ने कहा कि स्वच्छता रखना प्रत्येक व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और मुझे बेहद खुशी है कि मैं इस स्वच्छता अभियान में भाग ले रही हूं। हम सभी को एकजुट होकर दिल्ली को वल्र्ड क्लास सिटी बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। मैं अपने क्षेत्र में भी यह अभियान चलाउंगी। 

महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने कहा स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनना मेरे लिए एक सम्मान की बात है। क्रिकेट में मुझे स्वीप शॉट पसंद है और आज यहां अजमेरी गेट चैक में मेरे द्वारा लगाए गए स्वीप शॉट से मुझे उम्मीद है कि लोगों को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने का महत्व समझ आएगा।  

श्री गोयल ने कहा प्रत्येक क्षेत्र से प्रसिद्ध हस्तियों को इस अभियान से जोड़कर स्वच्छ भारत अभियान को गति मिलेगी एवं नियमित रूप से जागरूकता और स्वच्छता अभियान से जनता में सकारात्मक संदेश जाएगा।

दिल्ली नगर निगम और अन्य सिविक एजेंसियों को अपने क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने हेतु और अधिक चुस्त-दुरूस्त होने की आवश्यकता है। आरडब्ल्यूए को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके इलाकों में जगह-जगह एमसीडी के सहयोग से कूड़ेदान लगाए जाएं ताकि लोग सड़कों पर कचरा न फैलाएं।

स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत श्री गोयल की इस 9 सदस्यीय टीम में हैं -

1.     रितु बेरी - प्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर। 

2.     अंजुम चोपड़ा - प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर। 

3.     विजेन्द्र सिंह - प्रसिद्ध बॉक्सर व ओलम्पिक मैडल विजेता।

4.     सुधीर कुमार गौतम - भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के फैन (चाहने वाले)

5.   प्रो0 के.के. अग्रवाल - आई.पी. यूनिवर्सिटी के फाउंडर वाइस चांसलर।

6.     सुरेन्द्र शर्मा - प्रसिद्ध हास्य कवि।

7.     उमेश सहगल - दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव।

8.     शोवना नारायण - प्रसिद्ध कथक डांसर।

9.     शम्मी नारंग - दिल्ली मेट्रो की आवाज व पूर्व न्यूज एंकर।

श्री गोयल ने कहा कि हमें स्वच्छ भारत अभियान को जन-आन्दोलन में तब्दील करना चाहिए और हम लोगों के समर्थन व सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार कर पाएंगे। कोई भी स्वयंसेवी संगठन RWA यदि इस तरह का स्वच्छता अभियान अपने क्षेत्र में चलाना चाहें तो मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं।

Copyright @ 2019.