राष्ट्रीय (03/12/2014) 
वृहस्पतिवार को भाजपा के 30 सांसद दिल्ली में जायेंगे जनता के बीच
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश की चुनाव तैयारियां कल वृहस्पतिवार को नई ऊचाइयों पर पहुंचेंगी जब दिल्ली में पार्टी के 30 सांसद लगभग दिल्ली के चारों कौनों में प्रचार का बिगुल बजायेंगे।

छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के साथ-साथ दिल्ली के भी 3 सांसद कल जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।  सांसद श्री प्रवेश वर्मा अपने पैतृक गांव मुंडका में तो मुम्बई के लोक प्रिये सांसद श्री क्रिरीट सोमैया रोहिणी मध्य में सभाओं में जायेंगे।  केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति गोल मार्किट में, तो बिहार से पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. सी पी ठाकुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय के निगम चुनाव क्षेत्र मालवीय नगर में जनसभा में भाग लेंगे।

मुस्लिम बहुल्य ओखला में कोटा राजस्थान से सांसद श्री ओम बिरला तो अलीगढ़ के सांसद श्री सतीश गौतम हरकेश नगर जायेंगे।  गुजरात से सांसद श्री दीप सिंह राठौर ख्याला में, तो बिहार से सांसद श्री जनक राम सावन पार्क सुरक्षित वार्ड में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।  सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी अपने ही चुनाव क्षेत्र कस्तूरबा नगर में सभा को सम्बोधित करेंगी तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी से जुड़े भदौई से सांसद श्री वीरेन्द्र सिंह बुराड़ी में लोगों से संवाद स्थापित करेंगे।

कल प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्यता अभियान से जुड़ी एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें दिल्ली के सभी 14 जिलों के प्रमुख अल्पसंख्यक कार्यकत्र्ता सम्मिलित होंगे।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री आतिफ रशीद कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करेंगे।  कल की सभी सभाओं की सूची संलग्न है।   

Copyright @ 2019.