राष्ट्रीय (01/12/2014) 
अरविन्द केजरीवाल बहरूपिया राक्षस - केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।
राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली।  मीटिंग में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज का निशाना दिल्ली के पूर्व सी एम् अरविन्द केजरीवाल रहे।  केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केजरीवाल को राक्षस भालू जैसे शब्द कहे साथ ही केजरीवाल पर कोई भी वायदा पूरा न करने का आरोप लगाया।  कई बार विवादों में रहे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इस बार भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए खुद को रोक नहीं पाये।  निशाने पर थे पूर्व सी एम् अरविन्द केजरीवाल गिरिराज सिंह ने भाषण देते समय केजरीवाल की तुलना रामायण के राक्षश तक से कर डाली। गिरिराज ने कहा की केजरीवाल बहरूपिये राक्षश है जो कई कई रूप बदलता है। साथ ही ये भी कहा की केजरीवाल भाजपा से डर गए है। केन्द्रीय मंत्री का बार बार आम आदमी पार्टी पर निशाने से साफ है इस बार पार्टिया आम आदमी पार्टी को हल्के में नही आंक रही है
Copyright @ 2019.