राष्ट्रीय (01/12/2014) 
गायत्री परिवार ने चलाया सफाई अभियान
नई दिल्ली। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा एक साथ चलाये गए स्वछता अभियान में दिलशाद गार्डन शाखा ने इलाके में सफाई की गयी जिसमे स्थानीय लोगों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। दिलशाद गार्डन के पॉकेट-बी गायत्री परिवार के सदस्यों ने सफाई की और लोगों को सफाई करने के लिए प्रेरित किया। सफाई अभियान की शुरुआत लोगों ने गायत्री मन्त्र बोलकर की उसके बाद निसंकोच हाथो में झाड़ू और पानी की बाल्टी लेकर इलाके की सफाई की। सफाई के बाद मौजूद गायत्री परिवार से जुगलकिशोर जड़िया ने लोगों को सफाई के फायदे बताये और कहा कि जब वातावरण साफ़-सुथरा होता है तो व्यक्ति का मन और चित शांत रहता है।  इस मौके पर बहन कांता जड़िया, एस आर सैनी, ज्ञानेन्द्र राय, उदयवीर प्रजापति, विजय गुप्ता, आर वी मौर्या, दर्पण शर्मा,राखी शर्मा, राजीव वर्मा,मुन्ना जी, ओम प्रकाश नारंग, अमरचंद गुप्ता, रीठा शर्मा, विमला गुप्ता,सुनील पटेल, कश्मीरा पटेल,ओम धामा, टी पी धामा, पूनम शर्मा,विमला गुप्ता,जुगल किशोर सचदेवा आदि उपस्थित थे।  
Copyright @ 2019.