राष्ट्रीय (01/12/2014) 
दिल्ली में हुए आईपीएस अधिकरियों के तबादले
नई दिल्ली। दिल्ली में पुलिस द्वारा 10 आईपीएस का तबादला किया गया है। एक साथ 10 आईपीएस अधिकारीयों का तबादला एक भारी उलटफेर माना जा रहा है। पुष्पेन्द्र कुमार जो पूर्वी दिल्ली में अतिरिक्त उपायुक्त थे उनको पश्चिमी दिल्ली का उपायुक्त बना कर भेजा गया है। विजय सिंह को गोवा से लाकर नई दिल्ली का उपायुक्त बनाया गया है। अलोक कुमार जो सेन्ट्रल दिल्ली में थे उनको उपायुक्त विजलेंस बनाया गया है। रणवीर सिंह पश्चिमी दिल्ली के उपायुक्त थे उनको वहां से हटाया गया है। नई दिल्ली उपायुक्त एस. बी. एस त्यागी को नई दिल्ली से हटाकर उपायुक्त सिक्योरिटी बनाया गया है। बालाजी श्रीवास्तव को स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस बनाया गया है। एस. वासुदेवा राव को स्पेसल सीपी वेलफेयर और एस्टेट ओवरसाइट बनाया गया है राजेश मालिक को स्पेशल सीपी पी एंड एल बनाया गया है जबकि ईश्वर सिंह को उपायुक्त एंटी करप्सन बनाया गया है।
Copyright @ 2019.