राष्ट्रीय (29/11/2014) 
सेवानिवृति की आयु घटने से रोजगार के अवसर बढेंगे. अमित आर्या
हरियाणा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्या का ब्यान - हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु 60 साल से घटाकर 58 साल करने के निर्णय की आलोचना करना राजनीति से प्रेरित, जमीनी हकीकत से परे और पूरी तरह से अनुचित है।
    यह निर्णय कर्मचारियों के विरूद्ध किसी दुर्भावना से नहीं लिया गया गया है। इसके विपरीत यह निर्णय बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने और प्रदेश के कर्मचारियों को पदोन्नति के अधिक अवसर प्रदान करने के प्रति भाजपा सरकार संवेदनशीलता को दर्शाता है। यदि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय को नहीं बदला जाता तो यह सम्भव नहीं था।
Copyright @ 2019.