राष्ट्रीय (29/11/2014) 
तेजरफ्तार ने ली युवक की जान
- हादसे में एक अन्य की हालत गंभीर बनीं हुई है 
- चालक मौक़े से हो गया था फरार
- मृतक कुछ दिनों में बाप बनने वाला था  

नई दिल्ली। प्रीत विहार इलाके एक तेजरफ्तार टैम्पो टाटा 902 ने स्कूटर सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों युवकों को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। टैम्पो चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया पुलिस आरोपी की तलाश कर रहीं है। गौरतलब है की मृत युवक कुछ दिनों में बाप बनने वाला था लेकिन बच्चे की किलकारी सुनने से पहले ही युवक हादसे का शिकार बन गया। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान नवीन कुमार (35) के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान अखलेश शाहू के रूप में हुई है। नवीन और अखलेश ऐक्सिस बैंक में काम करते थे। दोनों शुक्रवार रात करीब 10 बजे विकास मार्ग से होते हुए राजौरी गार्डन जा रहे थे जब वह आईटीओ फ्लाइओवर के पास पहुंचे तभी तेज रफ़्तार से आते एक टैम्पो ने इनके स्कूटर को टक्कर मार दी जिस कारण नवीन और अखलेश को गंभीर चोटें लगी थी। टैम्पो चालक ने जब दोनों युवकों को गंभीर हालत में देखा तो वह मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सुचना पुलिस को दी।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया जबकि अखिलेश की हालत गंभीर बनीं हुई है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवीन रजौरी गार्डन के सी- 21/3, डीडीए फ्लैट, शिवानी एन्क्लेव में रहता था उसकी शादी करीब दो साल पहले फरीदाबाद की रहने वाली रजनी कश्यप से हुई थी। मृतक दिसम्बर महीने में बाप बनने वाला था इस ख़ुशी के आने से पहले ही वह हादसे हा शिकार हो गया। इस हादसे के बाद रजनी का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों  को सौप दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली में तेजरफ्तार वाहन प्रत्येक वर्ष सैकड़ों जान लील लेते है दिल्ली पुलिस को इस तरफ ध्यान देते हुए प्रयाश करना चाहिए कि वाहनों की रफ़्तार पर अंकुश लगाया जा सके।   
Copyright @ 2019.