राष्ट्रीय (27/11/2014) 
दो बदमाश काबू आठ मामले सुलझे
नई दिल्ली। दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के बिदापुर इलाके में पुलिस ने दो नामी बदमाशो  को गिरफ्तार करने मे  सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही पुलिस ने आठ मामलो को सुलझा लेने का दावा किया है, जिसमे से तीन घरो मे चोरी और पाच ठगी के मामले शामिल है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से चोरी के कुछ सामान और नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान पन्ना लाल उर्फ राहुल (27) और रवि उर्फ सोनू (23) के रूप मे  हुई है।  पुलिस से प्राप्त जानकारी  अनुसार गत 9 फरवरी 14 को राजेश कुमार ने उक्त थाने मे ́ मामला दर्ज करवाया था कि वह एक शादी समारोह मे सरीक होने गया था जब वह वापस  अपने घर पहुंचा तो उसने देखा अज्ञात चोरों ने उसके घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ़ कर दिया था। राकेश कुमार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।  गौरतलब है कि चोरों ने जब चोरी किया हुआ आई-पेड चारु किया तो पुलिस ने उसको सर्विलांस कर चोरों को दबोच लिया।
Copyright @ 2019.