राष्ट्रीय (24/11/2014) 
लूटपाट का विरोध करने पर मारा चाकू
नई दिल्ली। दिल्ली में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि लूटपाट के समय विरोध का सामना करने पर हमला करने से भी नही चूकते है।  बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर, एक युवक को कुछ  बदमशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल युवक की पहचान सन्नी 29 के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सन्नी परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहता है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। सन्नी रविवार रात किसी काम से अमन विहार गया था। वहां से वह देर रात वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसे कुछ अज्ञात बदमाशों ने रोक लिया और लूटपाट करने लगे। सन्नी ने विरोध किया। जिसपर गुस्सा, बदमाशों से उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
Copyright @ 2019.