राष्ट्रीय (24/11/2014) 
मंगोलपुरी में मिला व्यक्ति का शव
नई दिल्ली।  बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना 
मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान जहांगीरपुरी निवासी संजय 38 के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की मंगोलपुरी ऑटो स्टेंड के पास एक ऑटो में व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में पूछे जाने पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नही मिले है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सहीं कारणों का पता चल पाएगा।
Copyright @ 2019.