राष्ट्रीय (24/11/2014) 
पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा का निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा का सोमवार को निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। वे कैंसर से पीडि़त थे। आज शाम चार बजे उनका अतिंम संस्कार किया जाएगा। मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को तड़के सुबह करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुरली देवड़ा की मौत पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रविवार को ही उन्होंने मुरली देवड़ा के परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी और अगले दिन यह दु:ख्ाद समाचार मिला। इस बीच भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजली देने के लिए उनके घर पर जुटने लगे हैं।1937 में मुंबई में जन्में मुरली देवड़ा मूलरूप से राजस्थान के निवासी थे। यूपीए एक और दो सरकारों में देवड़ा प्रमुख पदों पर रहें। देवड़ा को पहले पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया था बाद में अगली सरकार में उन्हें कार्पोरेट मामले के मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध करवाने में सबसे बड़ी भूमिका मुरली देवड़ा की ही थी। देवड़ा की ही याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने इस संदर्भ में फैसला सुनाया था। अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत देवड़ा ने पार्षद के तौर पर की थी। राजनीति में आने से पहले वे समाज सेवी के तौर पर सक्रीय थे। देवड़ा के पुत्र मिलिंद देवड़ा मुंबई से सांसद हैं।
Copyright @ 2019.