राष्ट्रीय (22/11/2014) 
चोरों ने उड़ाई नगदी और ज्वैलरी
- परिवार अस्पताल में पहुंचा हुआ था 
- सुबह वापस आने पर हुई घटना की जानकारी 

नई दिल्ली। ज्योति नगर इलाके में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के समय परिवार अस्पताल गया हुआ था सुबह वापिस आने पर हादसे ही जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार (36) अपने परिवार के साथ ईस्ट गोकुलपुरी, अमर कॉलनी इलाके में रहते है। राकेश ए स अस्पताल में सफाई का काम करते हैं। पीडि़त ने पुलिस को बयान दिया है कि बीती रात को वह अपने परिवार के साथ जीटीबी अस्पताल गए हुए थे। वहां उनकी पत्नी की भतीजी का ऑपरेश चल रहा था और उसके बाद  सुबह जब वह अपने घर पहुंचे तो वहां उनके घर का ताला टूटा हुआ था और घर से लाखों के आभूषण गायब थे। चोरों ने उनके घर से एक सोने का टीका लगभग 10 ग्राम, एक सोने की चैन, एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र लगभग 5 ग्राम, 16 तोला चांदी व करीब 45 हजार कैश पर हाथ साफ किया। इस बाबत पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Copyright @ 2019.