राष्ट्रीय (29/05/2014) 
चंडीगढ़ में पलक जैन ने ९६.२ अंक प्राप्त किए
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल की मेघावी छात्रा पलक जैन ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में ९६.२ अंक प्राप्त करके कीर्तिमान बनाया है। पलक ने कामर्स विषयों में परीक्षा दी थी। अर्थ प्रकाश से बात करते हुए पलक का कहना है कि उसने शुरू से ही प्रतिदिन 8-9 घंटे पढ़ाई की किन्तु परीक्षा के दिनों में घटाकर 6 से 8 घंटे कर दी। पिता सीए है और भाई सीए कर रहा है इसलिए पलक का लक्ष्य परिवार की परिपाटी के अनुसार सीए करने का है। इसके लिए वे लेडी श्रीराम कालेज दिल्ली जैसी प्रतिष्ठित संस्था में एडमीशन लेना चाहती है। कहती है मां-भाई के अतिरिक्त गृहणी और खाली समय में एक एनजीओ से संबंध मां भी उसकी प्रेरणा स्रोत है।
    उदिता अग्रवाल भी 12वीं कक्षा के परिणाम में किसी से पीछे नहीं रही। मैथेमेटिक्स जैसे विषयों में उन्होंने 95 से 96 फीसदी माक्र्स प्राप्त किए। सभी विषयों में उसका ग्रेड ए-1 रहा।

Copyright @ 2019.