राष्ट्रीय (01/09/2013) 
चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन्स एसोसिएशन द्वारा चंडीगढ़ पुलिस के लिए समारोह
चंडीगढ़  शहर को रिटायर्ड लोगों का मनपसंद शहर भी कहा जा सकता है. शहर में बुजुर्गों के लिए सुरक्षित और सुकून भरा वातावरण बनाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस सतत प्रयत्नशील रहती है.  शहर में  पुलिस बीट सिस्टम से कार्य करती है और बीट स्टाफ को बुजुर्गो का खास ख्याल रखने की विशेष हिदायतें दी जाती हैं। 
चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन्स एसोसिएशन चंडीगढ़ पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए एक समारोह करने जा रही है।  टेगोर  थियेटर में आज होने जा रहे इस समारोह में चंडीगढ़ पुलिस के आई जी  श्री  आर पी उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।  इस समारोह में बेस्ट बीट स्टाफ को सम्मानित किया जायेगा।  सुप्रसिद्ध पंजाबी  हास्य कलाकार भगवंत मान इस समारोह का एक आकर्षण रहेंगे। 

वरिंदर सिंह
विशेष संवाद दाता
चंडीगढ़

Copyright @ 2019.