विशेष (05/02/2024) 
पर्यावरण प्रेमियों ने मनाया डीएम ईस्ट अनिल बांका का जन्मदिन।
नई दिल्ली ! पूर्वी दिल्ली डीएम कार्यालय में पर्यावरण प्रेमियों द्वारा डीएम साहब का जन्मदिन मनाया गया ! पूर्वी दिल्ली का डीएम कार्यालय परिसर उस समय जन्मदिन की शुभकामनायों और मंत्रोचारण से गूंजने लगा जब पर्यावरण प्रेमियों का एक समूह डीएम अनिल बांका जी का जन्मदिवस मनाने डीएम कार्यालय पहुंचा था ! आचार्य विक्रमादित्य ने अन्य पंडितों के साथ मिलकर मंत्रोच्चारण कर डीएम साहब की दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की ! इस मौके पर एडीएम पुनीत पटेल,एसडीएम राजेंद्र कुमार,एसडीएम संजय अंबास्ता, सहित यमुना ट्रॉफी के आयोजक राजीव निशाना, आचार्य विक्रमादित्य, रविंद्र कुमार, निसार अहमद, राजेंद्र कुमार, वेदिका, तथा लाफ्टर फेम राजीव मल्होत्रा, अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, परमेश झा सहित लक्ष्मी नगर बाजार के सचिव मनमोहन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Copyright @ 2019.