खेल (12/01/2024) 
11 साल के वेदांश सागर ने मचाई क्रिकेट में धूम।
राजधानी दिल्ली मैं रहने वाले एक छोटा उबरता हुआ क्रिकेटर नाम वेदांश सागर ने मात्र 11 साल की उम्र में 9000 रन बना चुका है। वेदांश सागर अब तक 335 मैच खेल चुके हैं तथा 139 विकेट भी ले चुके हैं। अब इसे आप चमत्कार समझे या वेदांश की प्रतिभा की इस उम्र में क्रिकेट की समझ और लगन ने उसे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने में प्रोत्साहित करता है। दिल्ली एनसीआर के टूर्नामेंट और 2023 के मुख्य मैच में उसने ने 5270 रन कुल बनाये जिसमे 12 शतक और 27 अर्धशतक एक साल में बना डाले। जिसके लिए पूरी दिल्ली से वेदांश सागर को क्रिकहीरो ऐप ने पुरी दिल्ली में उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में चुना है, जिसकी ऑनलाइन वोटिंग चल रही है। वेदांश सागर अकादमी के साथ स्टर्डी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जैसे उनको घर पर टाइम मिलता है तो वो फिर अपनी बैटिंग ड्रिल या प्रैक्टिस पर लग जाते हैं। अभी तक वेदांश सागर कुल 9000 रन 16 शतक 46 अर्धशतक बना चुके हैं मात्र 11 साल की छोटी उम्र में इतनी उपलब्धि हासिल करना व आगे बढ़ना वेदांश की अद्भुत क्षमता को दिखाता है।
Copyright @ 2019.