विशेष (08/01/2024) 
डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ द्वारा डीएवी स्पोर्ट्स नेशनल लेवल, 2024 (बालक वर्ग) का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज
डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ के तत्वाधान में आयोजित कराई जा रही चार दिवसीय डी ए वी स्पोर्ट्स नेशनल लेवल, 2024 अंडर 14, 17, 19 (बालक वर्ग) के फुटबॉल एवं हॉकी खेलों का आगाज दिनांक 7.1.2024 को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आर.पी. सिंह ( संयुक्त सचिव सीबीएसई), विशिष्ट अतिथि के रूप में  डॉ विरोत्तम तोमर,  श्री अथर अली, (सीनियर क्रिकेट कोच), डॉ अनुराग रस्तोगी (प्रधानाचार्य सम्राट अशोक इंटर कॉलेज), श्री नमन भारद्वाज (अध्यक्ष खेल प्रोत्साहन संगठन) ने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतिस्पर्धा में उपस्थित होकर मंच को शोभायमान किया।
सर्वप्रथम डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी यूपी जोन ए तथा स्टेट कोऑर्डिनेटर डी ए वी स्पोर्ट्स)ने सम्माननीय मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को नव चेतना से परिपूर्ण नई पौध, शॉल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
डी ए वी स्पोर्ट्स नेशनल लेवल, 2024 (बालक वर्ग) अंडर 14, 17, 19 मे 24 राज्यों के लगभग 900 स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। खेलों का आयोजन कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, आई वी इंटरनेशनल स्कूल तथा आईआईएमटी अकेडमी में किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 'खेलो-खेलो डीएवी के संग खेलो' उत्साह पूर्ण गीत के माध्यम से किया गया। तत्पश्चात डीएवी ध्वजा को ऊपर उठाते हुए एकता में अनेकता का प्रतिरूप 'मार्च-पास्ट' द्वारा एकजुटता की भावना को साकार किया एवं खेल जगत के प्रति प्रतिबद्धता तथा अनुशासन बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण की और विशिष्ट अतिथि ने प्रकाश प्रज्वलित करते हुए खेलों की शुरुआत करने की घोषणा की।
डॉ आर पी सिंह (संयुक्त सचिव सीबीएसई) ने अपने वक्तव्य में डीएवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि डीएवी का खेल के क्षेत्र में किया जाने वाला सहयोग प्रशंसनीय है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थी अध्ययनशील होने के साथ-साथ खेल जगत में अपना नाम रोशन करते हैं तथा उनका विकास चहुंमुखी होता है।
डॉ  अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी, यूपी जोन ए तथा स्टेट कोऑर्डिनेटर डी ए वी स्पोर्ट्स) ने अपने संबोधन में कहा कि, डी ए वी का नाम सदैव खेल के क्षेत्र में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहता है। डी ए वी ने विद्यार्थियों में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव एक अहम भूमिका का निर्वाह किया है। उच्च आदर्शो को प्रतिस्थापित करते हुए विद्यार्थियों को सफलता के एक नए आयाम तक पहुंचाने का प्रयत्न किया है। इसी परिकल्पना को साकार करते हुए डी ए वी ने 2024 नव वर्ष का आरंभ नेशनल्स के माध्यम से करते  हुए विद्यार्थियों में एक नए उत्साह का संचार किया है। खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना का संचार करती हैं। डॉ अल्पना शर्मा ने इस आयोजन में प्रतिभागी बनकर आए सभी छात्रों को शुभेच्छा प्रदान करते हुए, सभी राज्यों के प्रभारी अध्यापकों, समस्त राज्यों के अधिकारी वर्ग तथा मीडिया वर्ग का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा  एक सूक्ति 'खेलेगा डीएवी, बढ़ेगा डीएवी, चमकेगा डीएवी' कहकर अपने वक्तव्य को विराम दिया।

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 17 फुटबॉल में झारखंड बनाम दिल्ली में झारखंड के महावीर, मोहित तथा अरुण ने एक-एक गोल कर 3/0 से विजय प्राप्त की।
हिमाचल प्रदेश बनाम पंजाब के मध्य हो रही प्रतिस्पर्धा में पंजाब के सुमन लाल और अनमोल ने एक-एक गोल कर विजय हासिल की।
मध्य प्रदेश बनाम जम्मू कश्मीर के मध्य हो रही स्पर्धा में विवेक ने एक गोल से जम्मू कश्मीर को विजय दिलाई।
राजस्थान बनाम चंडीगढ़ के मध्य हो रही प्रतिस्पर्धा में तरंश सिंह ने एक गोल दाग कर चंडीगढ़ को विजय दिलाई। 
उत्तर प्रदेश बनाम छत्तीसगढ़ के मध्य हो रहे मैच के दौरान उत्तर प्रदेश के रचित ने एक गोल दागा और उत्तर प्रदेश ने विजय प्राप्त की। 
झारखंड बनाम उत्तराखंड के मध्य हो रहे मैच में झारखंड के महावीर ने चार गोल दागे तथा झारखंड को विजय दिलाई।
पंजाब बनाम जम्मू कश्मीर के मध्य चली प्रतिस्पर्धा में पेनल्टी राउंड के दौरान जम्मू कश्मीर ने विजय प्राप्त की।
चंडीगढ़ बनाम गुजरात महाराष्ट्र के बीच चल रहे मैच में ने गोलों के माध्यम से विजय प्राप्त की।

हॉकी अंडर 19 में राजस्थान बनाम दिल्ली के मध्य हो रही प्रतिस्पर्धा में राजस्थान ने चार गोल से विजय प्राप्त की।
हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रोमांचक खेल के दौरान हरियाणा के सौरभ, आयुष तथा हरमन जीत ने तीन गोलों से हरियाणा को जीत दिलाई।

अंडर 17 में पंजाब बनाम झारखंड के मध्य हो रहे खेल के दौरान जगदीश ने आक्रामक गोल दागा तथा पांच गोलों से झारखंड विजयी हुआ।
उत्तर प्रदेश बनाम बिहार के मध्य हो रही भिड़ंत में डीएवी मेरठ के वंश ने दो गोल से उत्तर प्रदेश को विजय दिलाई। 

अंडर 14 में हरियाणा बनाम झारखंड के मध्य हो रहे मैच के दौरान हरियाणा ने 3 गोलों से विजय प्राप्त की।
आईआईएमटी के मैदान में खेले जा रहे डी ए वी नेशनल्स, 2024, अंडर-19 वर्ग में खेले गए खेल-

पश्चिम बंगाल बनाम उत्तर प्रदेश के मध्य हो रहे मैच में उत्तर प्रदेश ने तीन गोल से विजय प्राप्त की।
चंडीगढ़ बनाम उड़ीसा के मध्य उड़ीसा ने तीन गोलों से बढ़त बनाते हुए विजय हासिल की।
उत्तराखंड बनाम गुजरात महाराष्ट्र के मध्य गुजरात महाराष्ट्र ने पूर्ण जोश के साथ 4 गोल दाग कर विजय हासिल की।
यूपी बनाम छत्तीसगढ़ के मध्य यूपी ने 1 गोल से बढ़त बनाते हुए विजय हासिल की।
उड़ीसा बनाम महाराष्ट्र के अंतर्गत हो रहे मैच में उड़ीसा ने 2 गोल दागकर विजय हासिल की।
हिमाचल प्रदेश बनाम बिहार के मध्य हो रहे रोमांचक मैच में ने गोलों से बढ़त बनाई तथा विजय हासिल की।

डी ए वी स्पोर्ट्स नेशनल्स 2024 के आई वी इंटरनेशनल के मैदान पर खेले गए खेल-

अंडर 14 में छत्तीसगढ़ बनाम उत्तर प्रदेश के मध्य खेले गए मैच में उत्तर प्रदेश ने दो गोलों से विजय प्राप्त की।
मध्य प्रदेश बनाम हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत हो रहे मैच में मध्य प्रदेश ने दो गोलों से बढ़त हासिल की ओर विजेता बने।
राजस्थान बनाम पंजाब में ने गोल दागकर विजय प्राप्त की।
हरियाणा बनाम दिल्ली के अंतर्गत हो रहे महत्वपूर्ण मैच में ने गोलों से बढ़त हासिल की और विजेता बने।
यू पी बनाम चंडीगढ़ के मध्य हो रहे मैच में यूपी ने 1 गोल से विजय प्राप्त की।
मध्य प्रदेश बनाम झारखंड के मध्य हो रहे आक्रामक मैच में झारखंड ने दो आक्रामक गोल दागकर  विजय प्राप्त की।
पंजाब बनाम उत्तराखंड के मध्य पंजाब ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 8 गोल लगाए तथा विजय प्राप्त की। खिलाड़ियों ने पूर्ण उत्साह तथा खेल भावना के साथ खेल खेले।
Copyright @ 2019.