मनोरंजन (24/12/2023) 
अभिनेता अरमान की म्यूजिक एल्बम “पीले पीले” 25 दिसंबर को लांच।

25 दिसम्बर 2023 को क्रिसमस के ख़ास मौके पर बॉलीवुड एक्टर अरमान ताहिल का म्यूजिक एल्बम “पीले पीले” लांच होने जा रहा है।  इस म्यूजिक एल्बम का पोस्टर उनके जन्मदिन 18 दिसम्बर 2023 को मुंबई मे ‌ बड़े धूम धाम से लॉन्च किया गया।

अरमान ताहिल के जन्मदिन एवं  पोस्टर रिलीज़ पर वो बहुत ही खुश नजर आये। ताहिल ने कहा कि उनके लिए बहुत ही गौरव की बात है - कि उनके जन्मदिन पर उनकी म्यूजिक एल्बम का पोस्टर रिलीज़ किया गया ।

अरमान ने बताया की यह म्यूजिक वीडियो बहुत ही पॉपुलर सांग ” पीले पीले ओ मेरे राजा” का रीमिक्स है।  इसमें प्रमुख भूमिका में अरमान ताहिल, अनु थापा, वीरेन सिंह राजपूत हैं। रेड लेपर्ड प्रोडक्शन के बैनर तले इसे लांच किया जा रहा है। इसके डायरेक्टर / प्रोडूसर - विकास  प्रजापत एवं प्रोडूसर शिवा सिंह, म्यूजिक अंकित सिंह, सिंगर सौरभ सिंह, कास्टिंग डायरेक्टर संदीप प्रजापत, डी ओ पी - गिफ्टी मेहरा, choreographer  - आकाश शेट्टी, आदि है। क्रिसमस एवं न्यू ईयर पार्टी में ये सांग धूम मचाने वाला है।

आपको बता दे अरमान ताहिल के अब तक कई टीवी सीरियल आ चुके हैं ताहिल कई सीरियल में मुख्य किरदार की भूमिका निभा चुके हैं जैसे 

1. डोली अरमानो की

2. जय संतोषी माँ

3. क्या हुआ तेरा वादा

4 . इस प्यार को क्या नाम दूं

5 . सावधान इंडिया

6. क्राइम पेट्रोल

समाचार वार्ता समूह अरमान ताहिल को अपनी शुभकामनाएं देता है कि उनकी आने वाली एल्बम सुपर डुपर हिट हो और लोगों को पसंद आए।

Copyright @ 2019.