विशेष (22/12/2023) 
लखनऊ में महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़ 31 दिसम्बर 2023 को।
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने अपने नई दिल्ली आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने बताया कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लखनऊ में “महिला हाफ़ मैराथन दौड़” का आयोजन 31 दिसंबर को वर्ष 2023 के आखिरी दिन किया जा रहा है। 
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि इस महिला हाफ़ मैराथन दौड़ में 18 वर्ष से ऊपर की 4008 महिलाओ ने दौड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ 31 दिसम्बर 2023 को दिन में 11.00 बजे शुरू होगी और यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ भी 22 किमी की होगी, यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ दुबग्गा चौराहा से शुरू होगी और भिटौली तिराहा होते हुए वापस दुबग्गा चौराहा पर समापन होगी। इसमें खास बात यह है कि दौड़ने वाली महिला धावकों के स्वागत में 25000 से ज्यादा महिलाएं पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने बताया कि महिलाओं की इस हाफ़ मैराथन दौड़ में प्रथम विजेता को तीन लाख व द्वितीय विजेता को दो लाख व तृतीय विजेता को एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा इसके अलावा प्रथम दस में आने वाली महिलाओं को इक्कीस हज़ार, द्वितीय दस आने वाली महिलाओं को ग्यारह हज़ार, तृतीय दस आने वाली महिलाओं को एक्यावन सौ, चतुर्थ दस महिलाओं को एकतालिस सौ, पंचम दस महिलाओं को एकतीस सौ, षष्ठम् दस महिलाओं को इक्कीस सौ और सप्तम दस महिलाओं को ग्यारह सौ रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार, कुल 73 महिलाओं को पुरस्कार दिए जाएँगे । 
प्रेसवार्ता करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने विकसित भारत - आत्मनिर्भर भारत - स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाने के लिए इस हाफ़ मैराथन दौड़ में सभी लोगों से डॉक्टर, वकील, व्यापारी, शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक नेताओं, शैक्षिक संस्थानों, साहित्यिक और योग से जुड़े लोगों तथा गीतकार, संगीतकार, कलाकार, लेखाकार, किसान, मज़दूरों, मीडिया, सोशल मीडिया सहित सभी लोगों से इस महिला हाफ़ मैराथन दौड़ में आकर महिला धावकों के स्वागत और उत्साहवर्धन करने की अपील की।
कौशल किशोर ने कहा कि यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ इस वर्ष का महिलाओं का सबसे बड़ा आयोजन होगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सभी देशवासियों से अपील की वह सभी माताएं बहनें और सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में 31 दिसंबर को लखनऊ में दुबग्गा चौराहा पंहुचकर इस महिला हॉफ मैराथन का समर्थन करें।
Copyright @ 2019.