विशेष (18/12/2023) 
दिल्ली भाजपा की संगठात्मक बैठक आज राष्ट्रीय कार्यालय विस्तार भवन में सम्पन्न हुई।
नई दिल्ली 17 दिसम्बर : दिल्ली भाजपा की बड़ी संगठात्मक बैठक आज राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी. एल. संतोष के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय के विस्तार भवन में सम्पन्न हुई। पार्टी के आमंत्रित वरिष्ठ नेताओं के साथ मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं पार्षद सम्मलित हुए।

बैठक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी. एल. संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी श्री बैजयंत जय पांडा, प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन राणा ने राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर एवं सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी के उपस्थिती में सम्बोधित किया।

बैठक का संचालन महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने किया, महामंत्री श्रीमती कमलजीत सहरावत एवं अन्य पदाधिकारियों ने गणमान्य मंच आसीन नेताओं का अभिनंदन किया और महामंत्री श्री योगेन्द्र चांदोलिया ने अंत में गणमान्य वक्ताओं सहित सभी का धन्यवाद किया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, श्री विजय गोयल एवं श्री आदेश गुप्ता के साथ सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री रमेश बिधूड़ी, श्री हंसराज हंस एवं श्री गौतम गंभीर और राष्ट्रीय सह प्रभारी असम श्री पवन शर्मा एवं जम्मू-कश्मीर श्री आशीष सूद भी बैठक मे उपस्थित रहे।

बैठक मे पार्टी की ई विस्तारक योजना, समर्पण निधी योजना, सुशासन दिवस एवं वीर बाल दिवस आयोजन के साथ ही अगले माह 1 जनवरी से 15 जनवरी तक श्री राम मंदिर अयोध्या को लेकर जन जागरण अभियान चलाने और 22 जनवरी, 2024 को उत्सव के रूप मे मनाने पर चर्चा हुई।

श्री बी. एल. संतोष ने कहा कि 2019 की तुलना में 2024 का लोकसभा चुनाव आसान है लेकिन इसमें लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। आज हमारे सामने चुनौतियां राजनीतिक दल के साथ वैचारिक शक्तियां की भी है जो सिर्फ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों को मदद कर रही है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत अभियान से लेकर बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए हमें पूरी मेहनत करनी है और दिल्ली के सभी 13000 से अधिक बूथों की संगठात्मक भागीदारी सुनिश्चित करनी है।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि अभी मोदी सरकार द्वारा चलाए गए अभियान और कार्यक्रमों की चर्चा खूब हो रही है। ड्रोन दीदी योजना काफी प्रभावशाली और सफल साबित हो रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा भी जनता के बीच लोकप्रिय है। उन्होंने सेल्फी विथ लाभार्थी अभियान के लिए विशेष रुप से देश भर के उन 30 लाख महिलाओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि जिन भी कार्यकर्ताओं के संपर्क में अगर कोई विद्यालय हो तो वीर बलिदान दिवस के दिन उन विद्यालयों में कोई कार्यक्रम का आयोजन करें। पिछले 70 सालों से हम सिर्फ चिल्ड्रेन डे मना रहे हैं, लेकिन बच्चों के सामने हमने क्या आदर्श प्रस्तुत किया है, इसकी जानकारी आज तक किसी ने नहीं दी। श्री राम मंदिर के उत्सव वाले दिन सभी अपने घरों को दीयों से सजाए और उस दिन परिवार सहित किसी मंदिर जायें।

श्री बैजयंत जय पांडा ने कहा कि आगामी समय हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि कई कार्यक्रमों के साथ केन्द्र सरकार की कई योजनाएं भी चल रही है जिनको घर-घर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। कुछ राज्यों से हाल ही में आए चुनावी परिणाम ने माहौल को सकारात्मक कर दिया है, इसलिए हमारे अंदर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की रणनीति के साथ कार्यकर्ताओं के बल पर हम दिल्ली की सभी सातों सीटें जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें जीत के अंतर को और बड़ा करने के लिए खुद प्रयास करना होगा और उसके लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनसे बातचीत करनी होगी। जिस तरह से छतीसगढ़ सबके लिए चौंकाने वाला परिणाम था उसी तरह दिल्ली नगर निगम चुनाव का परिणाम था। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अंदर एक घबराहट है और उसी का परिणाम है कि वह जेल से सरकार चलाने की बात कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जो लक्ष्य अभी हमारे सामने है और जो कार्य राष्ट्रीय नेतृत्व ने हमारे जिम्मे लगाया है, अगर उसे पूरा कर लिया जाए तो हमें कोई भी दिल्ली की सातो सीटें जीतने से नहीं रोक सकता है। श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती, वीर बाल दिवस, विकसित भारत संकल्प यात्रा और अन्य कार्यक्रमों की तैयारी करनी है। साथ ही हमे मोदी जी की की गारंटी की गाड़ी जो दिल्ली भर में घूम रही है के प्रति लोगों के उत्साह को दिल्ली में एक बड़ी जीत का आधार बनाना होगा।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि 22 जनवरी, 2024 को राम उत्सव होना है और उसके लिए हम 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2024 तक घर-घर जाकर निमंत्रण देंगे साथ ही प्रत्येक वार्ड के अंदर शामिल सभी मंदिरों को सजाने के लिए मंदिर कमेटियों से बात करेंगे। हर मंदिर में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लाइव भाषण सुनने के लिए एल.ई.डी. लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मार्केट और अन्य स्थानों से व्यापारिक संगठनों से बात करके सजाया जाएगा उस वक्त दिल्ली का एक अलग नाजारा देखने को मिलेगा।

श्री सचदेवा ने कहा कि 22 जनवरी, 2024 के बाद वार्ड अनुसार अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने की भी व्यस्था की जाएगी। गुरुद्वारा के अंदर वीर बाल दिवस के लिए विशेष तैयारी सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर अगर सिर्फ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए विश्वकर्मा योजना पर काम करा जा है और इस योजना के अंतर्गत आने वाले सभी से संपर्क करके उन्हें इस योजना का लाभ देना सुनिश्चित कर दें तो दिल्ली में हमारी जीत सिर्फ लोकसभा ही नहीं आने वाले विधानसभा में भी निश्चित हो जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहला वीर बाल दिवस इंडिया गेट पर मनाया था और इस बार हम इसे और वृहद रुप से मनाएंगे। आजादी के बाद श्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने वीर बाल दिवस को इतने बड़े स्तर पर मनाने की जिम्मेदारी ली और इसके लिए 23000 विद्यालयों में इसकी जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर इस बार मंडल और जिला स्तर पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी और गुरुद्वारों में कीर्तन श्रवण करेंगे।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन राणा ने ई-विस्तारक योजना के बारे में सभी को विस्तार से समझाया और साथ ही इसके माध्य से कैसे दिल्ली के लोगों को जोड़े इसकी जानकारी दी। इसके लिए 3823 शक्ति केन्द्र बनाए गए हैं। 18, 19 एवं 20 दिसम्बर को ई-विस्तारकों विधानसभानुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Copyright @ 2019.