राष्ट्रीय (16/12/2023) 
हाईकोर्ट द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थान पर बनी शाही ईदगाह के एएसआई द्वारा सर्वे करने के आदेश का स्वागत- गोयल
नई दिल्ली। सन् 2020 से यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट व अन्य कई संगठन न्यायालय सिविल जज सीनियर डिविजन मथुरा में, ये मांग कर रहे थे श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थान पर जो शाही ईदगाह बनी है वो श्रीकृष्ण भगवान के जन्म स्थान (कंस जेल) पर जबदरस्ती बनाई गई थी, मुगल शासन औरंगजेब ने 1669 में श्रीकृष्ण भगवान के उक्त कारागृह स्थल जहां उनका जन्म हुआ था, उस स्थान पर बने मंदिर को खंडित कर तथाकथित ईदगाह का निर्माण करा दिया था। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के चिन्ह अभी भी प्रत्यक्ष रूप में जन्मस्थान पर मौजूद हैं और इसकी एएसआई व अन्य कोई सरकारी एजेंसी जांच करती हैं तो सारे साक्ष्य मौजूद पाए जाएंगे, जबकि ईदगाह की शाही मस्जिद इंतजामिया कमेटी किसी भी प्रकार की जांच का लगातार विरोध करती आई है। पिछले दिनों उपरोक्त मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थानान्तर हो गया था और आज इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा शाही ईदगाह की जांच एएसआई द्वारा किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसे लेकर लाखों करोड़ों कृष्ण भक्त इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हैं व हाईकोर्ट का धन्यवाद करते हैं।
Copyright @ 2019.