विशेष (08/12/2023) 
डीएवी मेरठ में खेले जाएंगे अंडर 14,17, और 19 स्टेट लेवल खेल।
मेरठ, खेल जगत में डीएवी संस्था का परचम सदैव से लहराता रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ में डीएवी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल - 2023 अण्डर 14, 17 एवं 19 ब्वायज़ का आयोजन 9-12-23 से 11-12-23 तक किया जा रहा है ।
डीएवी के विद्यार्थियों के लिए यह गौरव का पल है, कि डीएवी में होने वाली खेल संबंधी प्रतियोगिताओं को खेल मंत्रालय ने मान्यता प्रदान की है। अब वह दिन दूर नहीं जब डीएवी में खेले जाने वाले खेलों में भाग ले रहे प्रतिभागी नेशनल्स में अपनी पहचान बना पाएंगे।
डीएवी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल 2023 में यूपी की लगभग 48 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें लगभग 850 स्टूडेंट्स, प्रतिभागी बनकर डीएवी विद्यालय में आ रहे हैं। डीएवी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल 2023 में 30 खेल, खेले जाएंगे, जिसमें यूपी जोन के चार क्लस्टर तथा नोएडा रीजन के स्कूल शामिल होंगे।
Copyright @ 2019.