विशेष (06/12/2023) 
दिव्यांगजनों की मदद के लिए मिला लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड
नई दिल्ली ! एक शख्स स्वयं दिव्यांग होते हुए भी दिव्यांगों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं है, खुद दिव्यांगता की वजह से जिन परेशानियों का सामना किया अन्य दिव्यांगों को उन परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए उनकी मदद करने में जुट गए, ओर इस कड़ी में हजारों दिव्यांगों की मदद की ! अलीग़ढ के गांव गालिबपुर के दिव्यांग सुनहरी लाल यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं है इनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए तीन दिवसीय विश्व दिव्यांगजन दिवस समारोह में  दिल्ली सरकार दिव्यांग जन आयुक्त रंजन मुखर्जी, भारत सरकार सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय सचिव राजेश अग्रवाल द्वारा लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया ! दिव्यांग बच्चों के लिए अनुकृति विद्यालय, बेसहारा वृद्धो के लिए आशियाना वृद्धाश्रम ओर एक गऊ शाला का संचालन करते है, इनके अनुकृति विद्यालय में करीब 65 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे है, नन्द नगरी स्थित वृद्ध आश्रम में 16 वृद्ध माताएं रहती है यह माताएं पुलिस को अलग अलग जगहों पर बेसहारा घूमती हुई मिली थी जिनके बारे में यह जानकारी नहीं मिली कि वह कहां की रहने वाली है ओर उनके घर का क्या पता है, इसके अलावा अलीग़ढ में स्थित गौशाला में 60 गऊ माताओ का पालन पोषण करते है ! सुनहरी लाल यादव को दिल्ली सरकार के दिव्यांग जन आयुक्त द्वारा आयोग में सलाहकार बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है, अभी तक यादव अपनी संस्था द्वारा विगत 30 वर्षों में हजारों दिव्यांग जनों को ट्राई साईकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी,पोलियोकेलीपर  ओर कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाए है !

Copyright @ 2019.