राष्ट्रीय (27/11/2023) 
संत श्री रविदास धर्म सभा के प्रदेशाध्यक्ष कर्म चंद भाटिया शाहिद पदाधिकारी ने संविधान दिवस पर डॉ अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए।
संत श्री रविदास धर्म सभा के प्रदेशाध्यक्ष कर्म चंद भाटिया सहित सभा के सभा अन्य पदाधिकारियों ने संविधान दिवस के पावन अवसर पर शिमला के बाबा साहेव भीमराव अंबेडकर चौक चौडा मैदान स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भाटिया ने इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष"वन मित्रों"की कि जा रही 2061 भर्तियों मे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के आरक्षण रोस्टर लागू नहीं होने अनदेखी की बात रखी आरक्षण रोस्टर लागू किया जाए,मुख्यमंत्री का जवाब था कि ये अस्थाई है,दुसरी बात रखी कि आऊटसोर्स पर जो सेवाएं दे रहे हैं उनके अनुबंध जाॅब रिन्यू किए जाएं इनहें वेरोजगार ना किया जाए तो मुख्यमंत्री का जवाब रहा कि इनके लिए पाॅलिसी बना रहे हैं।जबकि युवाओं उनके परिवारों मे सरकार के प्रित भारी आक्रोश है।

       इसी बात को बाद में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल के ध्यान में लाया गया कि वन मित्रों की भर्ती में आरक्षण की अनदेखी हो रही तो हैरानी हुई कि स्वास्थ्य मंत्री शांंडिल को पता ही नहीं है कि प्रदेश सरकार वन मित्रों की भर्तियां कर रही है व आरक्षण अनदेखी की तो बात ही अलग है।
                
भाटिया ने कहा कि एक तरफ तो सत्ताधारी दलों के सभी नेता मंत्री विधायक अन्य गणमान्य लोग अंबेडकर चौक शिमला आ कर विभिन्न अंबेडकर कार्यक्रमों मे बडी-बडी भीमराव अंबेडकर व एससी समाज संंविधान दिवस को लेकर चिकनी चुपडी बातें करते हैं बहीं दुसरी तरफ एससी एसटी के संविधान अधिकारों आरक्षण कोटा को लागू करने की बजाए विभिन्न माध्यमों से  षडयंत्र रच कर खत्म करते जा रहे हैं संविधान एक किताव ग्रंथ बौलने जपने नाम को रह गया बाकि इसके अंदर जो भीमराव अंबेडकर ने एससी एसटी समाज के वर्गों को लेकर रखे लागू किए थे बह खत्म करते जा रहे हैं जो गंभीर चिंता का विषय है।कहा जब एससी एसटी के अधिकार खत्म किए जा रहे हैं तो संविधान दिवस मनाने कार्यक्रम आयोजन करने अंबेडकर को याद करने का क्या ओचित्य रह जाता है??
       
                  भाटिया ने कहा कि राज्य सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि 40 दिनों से अधिक जो भी भर्तियां की जाती हैं उसमे नियमों कानूनों के तहत एससी एसटी का आरक्षण कोटा जरूरी है अनदेखी नहीं की जा सकती।
           
                भाटिया ने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों उपक्रमों मे आऊटसोर्स के माध्यम से जो युवा सेवाएं दे रहे हैं,उन युवाओं जाॅब अनुबंध एक  दो महीने से रिन्यू नहीं हुए, बह रिन्यू किए जाएं ऐसे युवा बच्चे 1/2 महीने से घर बैठे हैं,बच्चे वेरोजगार हो रहे मानसिक तनाव मे हैं,बच्चे वेरोजगार होंगे तो बह गल्त नशा चिट्टा अफीम कैैप्सूल सेवन के आदी तथा बिक्री जैसी बुराईयों में पडते संंलिप्त होते चले जाएंगे इसलिए व्यस्त रखना भबिष्य की पीढी को जरूरी है।रोजगार से किसी को भी वेरोजगार नहीं किया जाना चाहिए उचित नहीं है।
      
              इस दौरान सभा उपाध्यक्ष धर्म चंद कोषाध्यक्ष प्यारे लाल संगठन सचिव पूर्ण चंद अन्य सदस्यों नें भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
Copyright @ 2019.