विशेष (14/10/2023) 
डीएसएलएसए के साथ भागीदारी जन सहयोग समिति ने कानूनी जागरूकता क्षेत्र में किये अनुकरणीय प्रयास : न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी , के.आर. मंगलम यूनिवर्सिटी हरियाणा सहित  देश की   ग्यारह   उभरती यूनिवर्सिटी को  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए  राष्ट्रीय पुरस्कार से किया  सम्मानित 

भागीदारी जन सहयोग समिति की ओर से   देश की  ग्यारह उभरती यूनिवर्सिटी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए  राष्ट्रीय पुरस्कार से  न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा पूर्व न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय भारत  ने सम्मानित किया  इस सम्मानित पुरस्कार को   ग्रहण करने के  लिए  मेजर जनरल (डॉ.) जी.के. थपलियाल, एसएम (सेवानिवृत्त) कुलपति स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी एवं श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के कुलपति राज नेहरू सहित  इन   ग्यारह उभरती यूनिवर्सिटी  के  कुलपतियों एवं डीन ने पुरस्कार ग्रहण करने के लिए अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी

न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा ने कहा कि दिल्ली राज्य  विधिक सेवाएं प्राधिकरण ( डीएसएलएसएस)  के साथ भागीदारी जन सहयोग समिति ने  कानूनी जागरूकता क्षेत्र में अनुकरणीय प्रयास किये है जिसके लिए समिति एवं विजय गौड़ का समिति को कुशल नेतृत्व प्रशंसनीय है  उन्होंने कहा कि कानूनी सहायता की देश में कानूनी सहायता ओपीडी खुले जहाँ पीड़ित को न्याय  के लिए 
भटकना न पड़े 

 मेजर जनरल (डॉ.) जी.के. थपलियाल, एसएम (सेवानिवृत्त) कुलपति स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी  ने भागीदारी जन सहयोग समिति के साथ  सुखद अनुभव साँझा करते हुए बताया कि समिति ने करोना काल में भी उनकी यूनिवर्सिटी एवं देश की विभिन्न अनेकों यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर एवं दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं देश की अन्य प्राधिकरणों के साथ मिलकर सामाजिक विभिन्न कानूनी जागरूकता के विषयों पर सफल वेबिनार आयोजित कर अपना  उल्लेखनीय योगदान समाज के प्रति दिया जो सराहनीय है 

सम्मानित होने वाली यूनिवर्सिटी थी  : राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी राजस्थान,
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली, राजीव गांधी यूनिवर्सिटी अरुणाचल प्रदेश, के.आर. मंगलम यूनिवर्सिटी हरियाणा , गुरुग्राम यूनिवर्सिटी हरियाणा, स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी यूपी ,मानव रचना यूनिवर्सिटी हरियाणा,  जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हरियाणा, डीएवी यूनिवर्सिटी पंजाब ,दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी दिल्ली और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय हरियाणा  

सम्मान समारोह  में  पुरस्कार स्मृति चिन्ह न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा के साथ विजय गौड़ सीईओ एवं  महासचिव एवं भागीदारी जन सहयोग समिति  एवं समिति के संरक्षक डॉ० राजिंदर धर जिला न्यायाधीश उपभोक्ता कोर्ट ने संयुक्त रूप में प्रदान किया  कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष भारत भूषण,  एस के तोमर पूर्व उपायुक्त पुलिस दिल्ली पुलिस की गरिमामय  उपस्थिति भी थी 
Copyright @ 2019.