विशेष (01/10/2023) 
देश की ग्यारह उभरती यूनिवर्सिटी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित : विजय गौड़ सेक्रेटरी जनरल भागीदारी ज0 स0 समिति
भागीदारी जन सहयोग समिति की ओर से  7 अक्टूबर 2023 को आयोजित किये जा रहे राष्ट्रीय कानूनी जागरूकता समारोह में  शनिवार   7 अक्टूबर 2023 को  देश की  ग्यारह उभरती यूनिवर्सिटी को इंजीनियर्स भवन , नई दिल्ली में  सम्मानित किया जायेगा   इस सम्मानित पुरस्कार को   ग्रहण करने के  लिए  इस  ग्यारह उभरती यूनिवर्सिटी  के  कुलपतियों को  आमंत्रित किया गया है  

सम्मानित होने वाली यूनिवर्सिटी है : राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी राजस्थान, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली, राजीव गांधी यूनिवर्सिटी अरुणाचल प्रदेश, के.आर. मंगलम यूनिवर्सिटी हरियाणा ,गुरुग्राम यूनिवर्सिटी हरियाणा,स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी यूपी , मानव रचना यूनिवर्सिटी हरियाणा, जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हरियाणा, डीएवी यूनिवर्सिटी पंजाब , दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी दिल्ली और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय हरियाणा

इस सम्मान समारोह  में  न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश मुख्य अतिथि होंगी  समारोह की अध्यक्षता न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा न्यायाधीश दिल्ली उच्च न्यायालय करेंगे    विशेष अतिथि होंगे दीपेंद्र पाठक आईपीएस विशेष आयुक्त पुलिस दिल्ली पुलिस एवं पूर्व कुलपति गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी  प्रोफेसर के के अग्रवाल समिति के मुख्य संस्थापक 

 कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विजय गौड़ ब्यूरो चीफ मदरलैंड वॉइस एवं  सेक्रेटरी जनरल भागीदारी जन सहयोग समिति  के साथ समिति के उपाध्यक्ष भारत भूषण एवं कार्यकारी सदस्य मंसूर आलम एवं मंजू जोहरी की गरिमामय उपस्थिति भी होगी 
Copyright @ 2019.