विशेष (30/09/2023) 
उप प्रधानाचार्य गीता कुमारी के नेतृत्व में मेरी माटी मेरे देश' अभियान रैली का आयोजन
मेरी माटी मेरे देश' अभियान के अंतर्गत भारत के अलग-अलग राज्यों से अलग-अलग ग्रामों से 7500 कलशो में मिट्टी लाई जाएगी। इस मिट्टी का उपयोग दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनी अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में एक शीलाफलकम स्थापित की जाएगी। इस पर देश के शहीदों का नाम अंकित होगा।अभियान की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है। इस अभियान की शुरुआत भारत छोड़ो अभियान की वर्षगांठ के दिन से की गई है।
नई दिल्ली नगर पालिका के अटल आदर्श बालिका विद्यालय गोल मार्किट में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंर्तगत सितंबर माह में पांच प्राण शपथ कलश यात्रा प्रभात फेरी कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा देश के शहीदों के बारे में प्रेरक संबोधन दिए गए 
इस अभियान में सभी बच्चों और शिक्षको ने उत्साह के साथ भागीदारी की बच्चो में भारत की माटी के प्रति सम्मान देखने को मिला उप प्रधानाचार्य  गीता कुमारी के नेतृत्व में यह अभियान सफलता के साथ आगे बड़ रहा है बच्चो में देश भक्ति की भावना जागृत हो रही है जो इस अभियान का प्रयोजन है
कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की उप प्रधानाचार्य गीता कुमारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता के लिए हमारे कई वीर शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है। जिनमें से कुछ स्वतंत्रा सेनानी तो ऐसे हैं, जिनके बारे में  देश के बहुत नागरिकों को मालूम नहीं है। वह आजादी की लड़ाई में कुर्बान हो गए और उनकी कुर्बानी के बारे में किसी कोई नहीं जानता है। 

उप प्रधानाचार्य गीता कुमारी ने ब्यूरो चीफ विजय गौड़ को बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी की लड़ाई में कुर्बान ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा
दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट 
Copyright @ 2019.