अपराध (29/09/2023) 
गाजियाबाद में कैडबरी फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगे 14 लाख
गाजियाबाद में कैडबरी के पर्पल रूम की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने एक शख्स से 14 लाख रुपए ठग लिए। वो हर प्रोसेज के नाम पर कुछ न कुछ फीस मांगते रहे और ये शख्स अकाउंट में जमा करता रहा। जब जालसाजों की डिमांड पूरी नहीं हुई, तब शक होने पर पीड़ित ने उनके बारे में जानकारी जुटाई। जो जानकारी सामने आई, उसे सुनकर उसके होश उड़ गए। पता चला कि कैडबरी कंपनी से न होकर पूरी तरह फ्रॉड हैं।शुक्रवार को पीड़ित व्यक्ति ने थाना इंदिरापुरम में मुकदमा दर्ज कराया है।
Copyright @ 2019.