विशेष (27/09/2023) 
समाचार वार्ता एवं दो अन्य मीडिया एजेंसी के साथ भागीदारी ज0 स0 समिति करेगी क़ानूनी जागरूकता समारोह

दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने बैठक कर लगाई प्रमुख भागीदार की मोहर 
दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कांफ्रेंस रूम में जिला न्यायाधीश मुकेश गुप्ता सदस्य सचिव प्राधिकरण की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय कानूनी जागरूकता समारोह के सम्बन्ध में  प्राधिकरण कांफ्रेंस रूम  में भागीदारी जन सहयोग समिति एवं उनके सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष बैठक की   आयोजन से भविष्य में दिल्ली में कानूनी जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने में आयोजन की भूमिका पर खुली चर्चा की 

 जिला न्यायाधीश मुकेश गुप्ता   ने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य है कि प्रत्येक प्रयास का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा के बाद दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने 7 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय कानूनी जागरूकता समारोह में  प्रमुख भागीदार की मोहर लगाई 
 
कार्यक्रम के प्रवक्ता एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के महासचिव विजय गौड़ ने बताया कि 7 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में  आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय कानूनी जागरूकता समारोह मदरलैंड वॉइस एवं टी वी 100  तथा समाचार वार्ता की मीडिया भागीदारी के साथ भागीदारी जन सहयोग समिति एवं इंस्टीटूशन ऑफ़ इंजीनियर्स ( इंडिया ) दिल्ली स्टेट सेंटर संयुक्त भागीदारी में   इंस्टिट्यूट के इंजीनियर्स भवन में  राष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन को आयोजन कर रहे है 
 
कार्यक्रम में काउंसिल फॉर अलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, रोशनी दिल्ली, स्वप्निल फाउंडेशन, मॉडलमा एक्सपोर्ट प्राइवेट। लिमिटेड और जयस फाउंडेशन सहयोगी आयोजक है तथा 11 यूनिवर्सिटी एजुकेशनल पार्टनर है जो है  राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी राजस्थान, राजीव गांधी यूनिवर्सिटी अरुणाचल प्रदेश, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी हरियाणा, जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हरियाणा, के.आर. मंगलम यूनिवर्सिटी हरियाणा, मानव रचना यूनिवर्सिटी हरियाणा, दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी दिल्ली, स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी यूपी, डीएवी यूनिवर्सिटी पंजाब और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय हरियाणा और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय
  
राष्ट्रीय कानूनी जागरूकता समारोह उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि है माननीय न्यायमूर्ति सुश्री संगीता ढींगरा सहगल पूर्व न्यायाधीश दिल्ली उच्च न्यायालय और माननीय अध्यक्ष दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग दिल्ली एवं उद्घाटन भाषण  करेंगे जिला न्यायाधीश मुकेश गुप्ता सदस्य सचिव प्राधिकरण  सत्र के अध्यक्ष: . आर.पी. उपाध्याय आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस, विशेष अतिथि: प्रोफेसर (डॉ.) साकेत कुशवाहा कुलपति राजीव गांधी विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश , विशेष अतिथि: प्रो. (डॉ.) एस.के. सिंह कुलपति राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय राजस्थान एवं  विशेष अतिथि: डॉ. राजिंदर धर संरक्षक भागीदारी जन सहयोग समिति और माननीय सदस्य जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, दक्षिण जिला

 राष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता सत्र के मुख्य अतिथि होंगे संजय सिंह आईपीएस (सेवानिवृत्त) पूर्व विशेष पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस इस प्रतियोगिता में निर्णायक रहेंगे. एस.के. तोमर पूर्व उपयुक्त पुलिस दिल्ली पुलिस फैजी ओम प्रकाश पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ इंडिया,  डॉ. विमल जोशी पूर्व डीन स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय सोनीपत हरियाणा एवं  डॉ. निकी डबास चेयरपर्सन काउंसिल फॉर एलाइड एंड हेल्थ केयर प्रोफेशनल

समारोह के अवार्ड सत्र में मुख्य अतिथि:  न्यायमूर्ति सुश्री ज्ञान सुधा मिश्रा, पूर्व न्यायाधीश, भारत का सर्वोच्च न्यायालय, सत्र के अध्यक्ष होंगे  न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा न्यायाधीश दिल्ली उच्च न्यायालय एवं सम्मानित अतिथि होंगे दीपेंद्र पाठक आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस एवं  प्रोफेसर के.के. अग्रवाल मुख्य संरक्षक भागीदारी जन सहयोग समिति एवं पूर्व कुलपति  गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय     इस अवसर पर भारत के उभरते 11  विश्वविद्यालयों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार ,  विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के 31 संकाय सदस्यों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार ,  राष्ट्रीय पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण (प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः रु. 5000/-, रु. 3000/- और रु. 2000/- और 5 और विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे जिनकी राशि रु. 1000/- प्रत्येक होगी) विजेताओं के बीच। प्रथम पुरस्कार विजेता के संगठन को एक रनिंग ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।) एवं सभी आयोजकों, उप-आयोजकों को कानूनी जागरूकता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा 

 बैठक में डीएसएलएसए से विशेष सचिव नवीन गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अपर सचिव मृदुल गुप्ता सिविल जज/मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एवं सचिव (मुकदमा) अभिनव पांडे  सिविल जज/मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तथा आयोजन समिति की ओर भारत भूषण , डॉ० महेश शर्मा , राकेश शर्मा,  सलिल कपूर , जया देवी एवं सीमा सिंह  भी उपस्थित थे 
Copyright @ 2019.