विशेष (19/06/2023) 
नौ से ग्रेटर नोएडा में दरबार लगाएंगे बागेश्वर धाम सरकार
ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मे 10 तारीख से होगा भागवत कथा का आयोजन

नोएडा मीडिया क्लब में  अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य आयोजक और न्यूज 1 इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में होने वाली भागवत कथा 6 दिन तक होगी। देश के प्रमुख धर्माचार्य, पीठाधीश्वर व संतो को आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। गौरक्षा पीठाधीश्वर व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शामिल होने के लिए अनुमति ली जा रही है। वही कथा संचालन समिति के अध्यक्ष पवन त्यागी ने बताया कि लगभग कथा में करीब 20 लाख श्रद्धालु शामिल होने  की उम्मीद है। अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि गौतम बुध नगर के लोगों के लिए सौभाग्य है कि बागेश्वर धाम सरकार की कथा सरवन का आयोजन यहां हो रहा है।
 आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है।
कार्यक्रम इस प्रकार होगा 

8 जुलाई को सुबह 8 बजे से भगवा ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। जिसके साथ ही इस महायज्ञ की शुरुआत हो जाएगी। 9 जुलाई को कलश यात्रा निकाली जाएगी जोकि वैष्णो देवी मंदिर ग्रेटर नोएडा सिटी पार्क से चलकर कथा स्थल पर समाप्त होगी। 10 जुलाई से 16 जुलाई तक शाम 5 बजे से कथा प्रवचन होगा। 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दिव्य दरबार लगाया जाएगा। 14 जुलाई को शाम 4  बजे सनातन धर्म सभा का आयोजन होगा।

इस अवसर पर कथा संचालन समिति के सह संयोजक अभय त्यागी, उपाध्यक्ष गिरीश गोयल, महासचिव जितेंद्र कुमार, सचिव सुनील कुमार, भारत विकास परिषद गौतम बुध नगर के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, वैसे समाज ग्रेटर नोएडा के संरक्षक मनोज गर्ग व कोषाध्यक्ष मुकुल त्यागी मौजूद रहे।
Copyright @ 2019.