विशेष (12/03/2023) 
राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी ( महिला प्रकोष्ठ ) की अध्यक्षा हेमा जोशी को किया नारी शक्ति शिरोमणी अवार्ड से सम्मानित
महिलाओं के लिए बेहतरीन कार्य एवं समाज के  विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी  ( महिला प्रकोष्ठ ) की अध्यक्षा श्रीमती हेमा जोशी को  नारी शक्ति शिरोमणी अवार्ड से सम्मानित किया गया कार्यक्रम का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इण्डो नेपाल समरसता ऑर्गेनाईजेशन के संयुक्त तत्वाधान में दिल्ली स्थित वीके कृष्णन मेनन  भवन में किया  गया 

अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच संयोजक महावीर प्रसाद दोरडी ने बताया कि आज महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ- आर्थिक व मानसिक विकास की भी आवश्यकता है। हम सभी को मिलकर महिलाओं में यह आत्म विश्वास जगाना होगा कि महिला किसी से साथ उनके कम नहीं है और महिला माँ के रूप में, बहन के रूप में, पत्नि के रूप में व बेटी के रूप में एक शक्ति है, एक प्रेरणा है। 

सम्मानित की गई अग्रणी महिला  हेमा जोशी पेशे से अध्यापिका है एक विशेष भेंट में उन्होंने ब्यूरो चीफ  विजय गौड़ को बताया कि  उनके जीवन का लक्ष्य है  *हमारा देश सर्वश्रेष्ठ* के  सपने को साकार करना  उस संकल्प का हिस्सा बनना जिसमें सभी साझा प्रयासों से एक दूसरे के साथ मिल कर चल सके,  जाति-पाति के भेदभाव मिटा कर, राष्ट्र सुरक्षा हित में प्रयास जुटाते रहना l

इस कार्यक्रम के संरक्षक न्यायमूर्ति परमानंद झा प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल सरकार है इनके अलावा कार्यक्रम में जसिया राजपाल एंबेसी कनाडा , एपी सिंह एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट , आनंद गिरि जी महाराज , आर्य तापसी जी , महाराज राज योगी जी महाराज, भुवन चंद्र जोशी पूर्व डीआईजी (पार्लियामेंट) ने भी भाग लिया l

Copyright @ 2019.