विशेष (09/03/2023) 
डीएलएसए नई दिल्ली की प्रमुख भागीदारी के साथ भागीदारी जन सहयोग समिति ने महिला मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता का किया आयोजन
डीएलएसए नई दिल्ली की प्रमुख भागीदारी के साथ  भागीदारी जन सहयोग समिति और इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) दिल्ली स्टेट सेंटर ने ह्यूमन फाउंडेशन और एंथ्रोपोस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सुप्रसिद्ध हिंदी सेवी आचार्य अमरनाथ शास्त्री रनिंग ट्रॉफी राष्ट्रीय स्तरीय हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय था "महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हुई हिंसा का कारण कानूनी कमजोरी नहीं अपितु सामाजिक चेतना का अभाव है  

प्रतियोगिता में समाचार वार्ता और मदरलैंड वॉइस दैनिक समाचार पत्र कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर थे
 
देश की अग्रणी  शैक्षिक एवं तकनिकी संस्थानों की टीमों के प्रतिभागियों ने अपने संस्थानों का कुशल प्रतिनिधित्व  किया  जिनमें प्रमुख  थे बनस्थली विद्यापीठ राजस्थान (नेन्सी बंसल एवम अनुष्का जैन), बांगबासी मॉर्निंग कॉलेज एनएसएस पश्चिम बंगाल (साहिल अंसारी और मिंटू झा), जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली (तुबा खान और नवी हसन) शामिल हैं।डाइट -शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान केशव पुरम दिल्ली (शिक्षा भारती और सुबोध), डाइट -शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान राजेंद्र नगर दिल्ली (मान्या और नंदिनी हलदर), डाइट-शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान आर.के. पुरम दिल्ली (श्रेष्ठ सिंह और अंजलि रावत), राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय राजस्थान (शिवम और तनु जैन) और एनडीएमसी महिला तकनीकी संस्थान नई दिल्ली (भारती मिश्रा और नैना सिंह)
 
प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ साधना शंकर प्रधान महानिदेशक इनकम टैक्स ने किया  उद्घाटन सत्र की अध्य्क्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत चंगोत्रा विशेष सचिव दिल्ली विधिक सेवायें प्राधिकरण ने की 

  प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार डाइट-शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान केशव पुरम दिल्ली की छात्रा शिक्षा भारती , दूसरा पुरस्कार तुबा खान जामिया मिलिया इस्लामिआ यूनिवर्सिटी एवं तीसरा पुरस्कार अंजलि रावत जीत कर अपने संस्थान का नाम गौरवान्वित किया  प्रतियागिता के निर्णायक मंडल के सदस्य थे एस के तोमर पूर्व उपायुक्त पुलिस दिल्ली पुलिस , ओ पी व्यास अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया , राकेश गौड़ पूर्व निदेशक ( शिक्षा ) ,नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ,नीरज टोकस सहायक आयुक्त पुलिस  स्पेशल यूनिट फॉर वीमेन एंड चिल्ड्रन दिल्ली पुलिस  निर्णायकों के अनुसार प्रतियोगियों में कड़ा मुकाबला था जिसमें सुप्रसिद्ध हिंदी सेवी अमरनाथ शास्त्री रनिंग ट्रॉफी डाइट केशव पुरम ने जीती 
 
अपने उद्घाटन  भाषण में समाज में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए इस वर्ष के अन्तर्राष्ट्रीय महिला वर्ष के थीम डिजिट आल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रोधोगिकी  पर विस्तृत प्रकाश डाला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत चंगोत्रा ने महिला अधिकारों के संरक्षण में विधिक सेवाएं प्राधिकरण की भूमिका बताते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की भागीदारी जन सहयोग समिति के महासचिव विजय गौड़ ने राजधानी में बढ़ते महिला अत्याचारों की रोंगटे खड़े होने वाली घटनाओं का जिर्क करते हुए चुप्पी तोड़ने का आग्रह किया उन्होंने नई दिल्ली जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज धर्मेश शर्मा की कुशल मार्गदर्शन की मुक्त कंठ से प्रशंशा की और प्राधिकरण सचिव हेली फर कौर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए सहयोग की लिए आभार व्यक्त किया  मंच का संचालन स्वयं कार्यवाहक अध्यक्ष  भागीदारी जन सहयोग समिति भारत भूषण ने किया  आयोजन व्यवस्था में विजय  भारद्वाज , सलिल कपूर , सीमा सिंह के साथ साथ राष्ट्रीय सेवावा योजना जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी की सदस्यों ने अपनी भागीदारी देकर जागरूकता अभियान की प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया
Copyright @ 2019.