विशेष (07/03/2023) 
बुझ गया चिराग: राजधानी में दरोगा के बेटे ने की आत्महत्या, पुलिस को बिना बताए किया अंतिम संस्कार
दिल्ली के गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल्ली पुलिस के दरोगा के पुत्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक गांव में ही स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। बताया गया कि सोमवार देर रात उसका अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।

 गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उसका शव कमरे में लहुलहुहान हालत में पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि देर रात वह एक समारोह से वापस लौटा था, जिसके बाद उसका परिजनों से विवाद हुआ था। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। वहीं, थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
Copyright @ 2019.