अपराध (07/03/2023) 
जीबी रोड कोठा नंबर 52 में चली गोली: दिल्ली के रेड लाइट एरिया में हुई वारदात, दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड कोठा नंबर 52 पर गोली चलने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही है। इस गोलीबारी में एक युवती और एक युवक घायल हुए हैं।

अज्ञात पुरुष ने जीबी रोड के 52 नंबर कोठे पर फायरिंग की है। सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों को गोली लगी है वह भी जीबी रोड पर ही काम करते हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Copyright @ 2019.