विशेष (04/03/2023) 
बेड में मिली किन्नर लीची का शव : तीन दिन से घर बंद होने पर परिचितों ने दर्ज कराई गुमशुदगी, कमरे से आ रही थी बदबू
नबी करीम इलाके में किन्नर लीची (50) की हत्या कर शव को बेड के बॉक्स में डालने का मामला सामने आया है। कमरे से बदबू आने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार, लीची का घर तीन दिन से बंद था। परिचितों ने गुरुवार को नबी करीम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को लीची के घर के आसपास रहने वालों ने कमरे से बदबू आने की शिकायत की।
पुलिस को जांच में बेड के बॉक्स से शव मिला। शव को कंबल से लपेटकर रखा गया था। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में रंजिश में हत्या की बात सामने आई है।
Copyright @ 2019.