खेल (19/02/2023) 
विराट 25 हजारी रन बनाने वाली लिस्ट मंे हुए शामिल। -भारतीय क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन अब दूसरे खिलाडी
नई दिल्ली,19 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आज यहां फीरोजशाह कोटला अरूण जेटली स्टेडियम पर एक नई उपलब्धि जो ली है। उसने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार पूरे कर लिए है। आस्टृेलिया के खिलाफ दूसरे स्टेट मैच में विराट कोहली ने पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 20 रन बनाए।
इस टेस्ट मुकाबले में विराट कोहली ने ऐतिहासिक उपलब्धि तो की ही, ना केवल क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ दिया। विराट कोहली ने 25 हजार रन 549 पारियों में पूरे किए जबकि सचिन को ये उपलब्धि हासिल करने में 577 पारियां खेलनी पड़ी थी। विराट कोहली 25 हजार रन बनाने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी और दूसरे भारतीय बन गए है। 
क्रिकेट आंकड़ों के अनुसार मुताबिक विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 31313 गेंदों का सामना किया है और 25 हजार रन बनाने की उपलब्धि हासिल की है। सिर्फ यही नहीं विराट कोहली दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस उपलब्धि को 50़ की औसत से हासिल किया है।
जिन्होंने सबसे अंतराष्टृीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने उन पांच खिलाडियों मंे सचिन तेंदुलकर (भारत) (577 पारियां) 34357 रन, कुमार संगकारा (श्रीलंका) (608 पारियां) 28016 रन, रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) (588 पारियां) 27483 रन,महेला जयवर्धने (श्रीलंका) (701 पारियां) 25957 रन, जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) (594 पारियां) 25534 रन है। 
विराट कोहली ने जहां शानदार उपलब्धि हासिल की वहीं भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर दूसरा टेस्ट मैच भी अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने आक्रामक रूख अपनाया और पुजारा के साथ गफलत का शिकार होकर रन आउट होने से पहले 20 गेंद में 31 रन की पारी खेली। इसके बाद क्रीज पर आये विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन पूरे करने वाले सचिन तेंदुलकर (34357 रन) के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने 577 पारी में 25,000 रन पूरे किए थे।
दिल्ली से विजय कुमार की रिपोर्ट
Copyright @ 2019.