अपराध (11/02/2023) 
कई साल से पांच लड़के कर रहे थे नाबालिग बच्चे का शोषण, पुलिस ने मामला किया दर्ज
दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां बीते कई साल से पांच लड़के पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म कर रहे थे। इस घटना की जानकारी जब बच्चे की मां को मिली तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत की।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोस में रहने वाले कुछ लड़के नाबिलग बच्चे के साथ कई बार कुकर्म की घटना को अंजाम दे चुके हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित बच्चे का मेडिकल कराया है और उसकी काउंसलिंग चल रही है। इसके साथ ही पुलिस ने पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Copyright @ 2019.