राष्ट्रीय (08/11/2022) 
पंजाब में छोटे छोटे शहरों में लगा है कूड़े के पहाड़ों का अंबार-आदेश गुप्ता
नई दिल्ली, 8 नवम्बर। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ की राजनीति करने वाले पहले अपनी गिरबान में झांककर देखें। वो बताएं कि पंजाब के छोटे छोटे शहरों में भी इतने बड़े ब़ड़े कूड़े के पहाड़ क्यों खड़े हैं? दिल्ली में नगर निगम चुनावों को देखते हुए जो ज्ञान दिल्ली में दे रहे हो, वो पंजाब में भी इस्तेमाल करें।

 आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में वो लगातार झूठ की राजनीति कर रहे हैं। जनता को ये समझना चाहिए, जो आम आदमी पार्टी अपने शासन में पंजाब से कूड़े के पहाड़ नहीं हटा पा रहे, वो दिल्ली में क्या करेंगे। वो रोज़ कूड़े के नाम पर दिल्ली के 60 हज़ार सफाई कर्मचारियों का अपमान कर रहे हैं। ये वहीं सफाई कर्मचारी है, जिन्होंने कोरोना के मुश्किल समय में पूरी दिल्ली की सफाई की।

 आदेश गुप्ता ने कहा कि, हमने दिल्ली में कूड़े की समस्या को दूर करने के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगा दिए हैं। कूड़े के पहाड़ों को हाइट कम कर दी है, हम अगले दो साल में ये पूरी तरह से खत्म करने जा रहे हैं। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि पंजाब में तो आम आदमी पार्टी ने पिछले 8 महीनों में कुछ नहीं किया। पंजाब में छोटे छोटे शहरों में बड़े बड़े पहाड़ हैं, इनमें से कुछ की जानकारी नीचे दी जा रही है, उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी इन कूड़े के पहाड़ों के बारे में भी दिल्ली की जनता को बताएगी।

लुधियाना में ताजपुर में कूड़े का पहाड़
लुधियाना में ताजपुर में कूड़े के पहाड़ की हाइट तो कुतुबमीनार से भी ज्यादा है। अभी पंजाब सरकार सिर्फ ये सोच रही है कि उस कूड़े का करना क्या है, जबकि हमने यहां दिल्ली में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट चालू भी कर दिया है।

जालंधर में वरियाणा में कूड़े का पहाड़
जालंधर में वरियाणा में कूड़े के पहाड़ बना हुआ है, वहां तो इनकी सरकार है, दिल्ली में ये बड़ी बड़ी बातें करते हैं, लेकिन पंजाब में तो कूड़े की समस्या का ठीक करके दिखाए। जालंधर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए, वहां वरियाणा में कूड़े के पहाड़ पर कूड़े का कोई इंतज़ाम नहीं हो पा रहा। इस कूड़े के कारण जालंधर की स्वच्छता रैंकिंग 150 से नीचे है।

अमृतसर के भगतावाला में कूड़े का पहाड़

गुरु की नगरी अमृतसर में भी आम आदमी पार्टी की सरकार कूड़े के पहाड़ का कुछ नहीं कर पाई है। वहां भी कूड़े के पहाड़ से लोग भगवंत मान सरकार को कोस रहे हैं।

मोहाली में कूड़े इंडस्ट्रियल एरिया में कूड़े का पहाड़

मोहाली जैसे छोटे शहर के इंडस्ट्रियल एरिया फेस 8बी में भी आम आदमी पार्टी कूड़े के पहाड़ को खत्म नहीं कर पा रही है। ऐसे में किस आधार पर वो दिल्ली की बातें कर रही है। वहां तो इन्होंने 16 स्थानों पर कूड़े के पहाड़ बनाना शुरु कर दिया है। दिल्ली में भी केजरीवाल सरकार इसी योजना को लागू करने की बातें कर रही है।
 आदेश गुप्ता ने कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं, उन राज्यों में सफाई का स्तर बहुत ऊपर है। देश के तीन सबसे साफ शहर इंदौर, सूरत और नवी मुंबई इन सभी में भाजपा की सरकारें हैं।
Copyright @ 2019.